Good News: 15 लाख कर्मचारियों को दिवाली का बोनस, आदेश जारी, जानें कब तक आएगी राशि

2000 Rupee Note Exchange,

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों (UP Employees Pensioners) को दिवाली से पहले बोनस की सौगात दी है।  सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को 30 दिनों का बोनस देने का यूपी शासन (Yogi Government) का आदेश जारी कर दिया गया है। योगी सरकार के इस फैसले का प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा मिलेगा।इस  बोनस भुगतान पर 1022.75 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP के अधिकारियों-कर्मचारियों से 15 दिन में मांगी ये पूरी जानकारी, निर्देश जारी

इस फैसले से यूपी के 14.82 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारी, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी लाभन्वित होंगे।कर्मचारियों को वर्ष 2020-21 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। आदेशानुसार, बोनस (Diwali Bonus) की राशि प्रति कर्मचारी 6,908 रुपये को मिलेगी। इस रकम का 75 फीसद हिस्सा कर्मचारियों के भविष्य निधि (GPF) खाते में जाएगा, जबकि 25 फीसद यानी 1,727 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा, जो कर्मचारी GPF का सदस्य नहीं है, उसे यह धनराशि राष्ट्रीय बचत पत्र के रूप में दी जाएगी।

खास बात ये है कि यह बोनस ऐसे कर्मचारी जिनकी सेवा को 31 मार्च 2021 तक कम से कम 1 साल हो गए हो, दैनिक वेतनभोगी वाले ऐसे कर्मचारी जिन्होंने 31 मार्च 2021 तक 3 साल या उससे ज्यादा दिनों तक काम और पेंशनरों को भी मिलेगा। जो कर्मचारी 31 मार्च 2021 के बाद रिटायर हुए हैं, उन्हें भी ये बोनस दिया जाएगा।वही ऐसे कर्मचारी जिनके खिलाफ कोई मुकदमा चल रहा है या फिर 2021-22 में कोई आपराधिक कार्रवाई की गई है, उन्हें बोनस का लाभ नही मिलेगा।

यह भी पढ़े.. Job Alert 2021: MP में इन पदों पर निकली है भर्ती, 2 लाख तक सैलरी, 10 नवंबर से आवेदन

वही शासनादेश के अनुसार प्रदेश के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के वर्कचार्ज कर्मचारियों तथा राज्यनिधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के ऐसे कर्मचारी, जिनका वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (47600-151100 रुपये) (अपुनरीक्षित वेतनमानों में ग्रेड वेतन 4800 रुपये) तक है, को इसका लाभ मिलेगा।  इसके अलावा 31 मार्च 2021 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों और जो 30 अप्रैल 2022 को रिटायर होने वाले हैं, उन्हें भी बोनस दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews