Hindi News

कर्मचारियों-पेंशनरों को मिल सकती है 2 गुड न्यूज! सैलरी में होगी अच्छी खासी बढ़ोतरी, जानें DA Hike और DA Arrears पर अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
मार्च में केंद्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 53 फीसदी से बढ़ाकर 55 फीसदी कर दिया है और अब अगला महंगाई भत्ता जुलाई 2025 से बढ़ाया जाना है ।
कर्मचारियों-पेंशनरों को मिल सकती है 2 गुड न्यूज! सैलरी में होगी अच्छी खासी बढ़ोतरी, जानें DA Hike और DA Arrears पर अपडेट

7th Pay Commission :केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। डीए 55 फीसदी होने के बाद अब कर्मचारियों पेंशनरों को दिवाली से पहले 2 बड़ी और सौगात मिल सकती है। इसमें महंगाई भत्ता वृद्धि और 18 महीने का बकाया डीए एरियर शामिल है।इससे सैलरी और भत्तों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

दरअसल, केन्द्र सरकार द्वारा हर साल महंगाई को देखते हुए 2 बार कर्मचारियों व पेंशनरों के मंहगाई भत्ते और राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जिसका ऐलान होली और दिवाली के आसपास किया जाता है।मार्च में जनवरी 2025 से 2 फीसदी डीए बढाया गया था और अब अगला डीए जुलाई 2025 से बढ़या जाना है, जिसका ऐलान रक्षाबंधन के बाद होने की उम्मीद है।

3 फीसदी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता?

  • केन्द्र सरकार द्वारा साल में 2 बार कर्मचारियों व पेंशनरों के मंहगाई भत्ते और राहत की दरों में संशोधन किया जाता है। यह संशोधन जनवरी व जुलाई माह में किया जाता है, जिसकी घोषणा मार्च-अप्रैल व अक्टूबर नंवबर के आसपास की जाती है।
  • डीए की दरें AICPI इंडेक्स के छमाही (जनवरी से जून व जुलाई से दिसंबर ) के आंकड़ों पर निर्भर करती है।जुलाई 2025 में कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा यह श्रम मंत्रालय द्वारा जारी जनवरी से जून के CPI-IW सूचकांक के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।
  • अभी तक जनवरी फरवरी मार्च व अप्रैल महीने के अंक सामने आए है जो जुलाई 2025 से डीए 55% से बढ़कर 57% या 58% पहुंचने का संकेत दे रहे है। हालांकि अभी मई जून के आंकड़े आना बाकी है ।जो 30 जून और 31 जुलाई तक जारी होंगे, इसके बाद ही स्प्ष्ट होगा कि जुलाई 2025 से कितना डीए बढ़ेगा।
  • उदाहरण के लिए यद‍ि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो 2 फीसदी डीए बढ़ने पर 57% होता है तो सैलरी में 10,260 रुपये और 58% डीए होने पर 10,440 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।नई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी जिसका ऐलान दिवाली से आसपास होने का अनुमान है, ऐसे में एरियर भी मिलेगा।

क्या मिलेगा 18 महीने का बकाया डीए एरियर?

  • महंगाई भत्ता वृद्धि के अलावा मानसून बजट सत्र से पहले 18 महीने के बकाया डीए एरियर की चर्चा तेज हो चली है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में दिल्ली के सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (CSOI) में हुई बैठक में कर्मचारी संघ ने कोरोना काल महामारी के समय रोके गए केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के जुलाई 2020 से जनवरी 2021 के DA के एरियर की फिर मांग उठाई है।
  • अगर मांग पूरी होती है तो लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 37,554 , लेवल-13 के कर्मचारियों को 2,15,900 रुपए और लेवल-14 के कर्मचारियों को 2,18,200 रुपए का लाभ मिल सकता है।हालांकि केन्द्र सरकार कई बार संसद में एरियर देने से इंकार कर चुकी है, लेकिन कर्मचारियों को अब भी बकाया मिलने की आस है। पैसा मिलेगा या नहीं, केन्द्र सरकार का इस अगला क्या रूख होगा, फिलहाल इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews