Good News: कर्मचारियों की जल्द 9000 रुपए होगी मिनिमम पेंशन! जानिए नई अपडेट

government employees salary

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। EPFO कर्मचारियों (PF account holders) के लिए गुड न्यूज है। नए साल 2022 में मोदी सरकार ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) की पेंशन स्कीम (EPS) के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूनतम पेंशन (Pension money) को 1 हजार से 9 हजार तक बढ़ाया जा सकता है। श्रम मंत्रालय (Labour Ministry) इस बारे में फरवरी 2022 में होने वाली बैठक में फैसला ले सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का मौसम बदला, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईपीएफओ (EPFO) पीएफ खाताधारकों की न्यूनतम पेंशन की राशि 8 हजार और बढ़ा  सकती है।वर्तमान में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सब्सक्राइबर्स की न्यूनतम पेंशन 1 हजार रुपए  है, जिसे मोदी सरकार जल्द बढ़ाकर 9 हजार रुपए कर सकती है।संभावना है कि फरवरी 2022 में श्रम मंत्रालय की बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है। इस संबंध में कई बार चर्चा हो चुकी है और पेंशनर भी सरकार के सामने अपनी मांग रख चुके है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (Minimum Pension) ने मांग रखी है कि न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये बहुत कम है, इसे बढ़ाकर 9000 रुपये की जाये।

यह भी पढ़े.. AIIMS Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख पार सैलरी, जानें आयु-पात्रता

संसद की स्थाई समिति ने भी इस संबंध में सुझाव दिया है, ऐसे में उम्मीद है कि फरवरी में मिनिमम पेंशन बढ़ाने का फैसला समिति की सिफारिशों के आधार पर किया जा सकता है, जिसका लाभ EPS-95 पेंशनधारक को मिलेगा।  इसके लिए EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बीते साल 20 नवंबर 2021 को सीबीटी की बैठक भी हुई थी, लेकिन अबतक फैसला नहीं लिया गया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अब नए साल में EPFO के पीएफ खाताधारकों (PF account holders) को दी जाने वाली न्यूनतम पेंशन की राशि (Pension money) को 9 हजार तक बढ़ाया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews