MP Breaking News

PM KISAN 24th Installment: बिना रुकावट चाहिए 24वीं किस्त के पैसे, तो फटाफट पूरे कर लें ये काम, जानें कब तक होगी जारी?

PM KISAN YOJANA: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने के अंतराल में किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे जाते है। अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी है और अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है....
PM KISAN YOJANA

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आपने अबतक e-KYC , भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा नहीं किया है तो जल्द से जल्द पूरा कर लें, अन्यथा अगली किस्त (24वीं) अटक या रुक सकती है। केंद्र सरकार ने योजना के तहत इन सभी दस्तावेजों को अनिवार्य किया है।

खास बात ये है कि ये सभी कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं

साथ ही जिन राज्यों में नए पंजीकरणों के लिए ‘फार्मर आईडी’ (Farmer ID) बनाना अनिवार्य है, उन किसानों को ‘फार्मर आईडी’ अपडेट करना जरूरी है।इसके अलावा आवेदन फॉर्म में नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या में कोई गलती हो गई है तो समय पर सुधार कर लें, अन्यथा बाद में परेशानी आ सकती है।

प्रधानमंत्री-किसान योजना पर एक नजर

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि 3 समान किस्तों में सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।
  • अबतक 23 किस्तों में किसानों के बैंक खातों में सीधे 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है।
  • 31 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने को मंजूरी दी गई है। इस अवधि के लिए कुल 3.15 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन स्वीकृत किया गया है।

अक्टूबर या नवंबर में आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियम के अनुसार, हर वर्ष योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जाती है। वहीं दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आती है। इस तय पैटर्न और चार महीने के चक्र के आधार पर देखें तो अक्टूबर या नवंबर महीने में अगली किस्त जारी होगी। फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या डेट सामने नहीं आई है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे किस्त से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सत्यता के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नजर बनाएं रखें।

PM KISAN : कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले पीएम किसान योजना के अधिकारिक पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना है। न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।  स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा। यहां आपको सभी जानकारी दर्ज करनी होगी। कैप्चा कोड भरें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भर दें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • अब नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। अब आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • इसके बाद Get Data पर क्लिक करें जिसके बाद आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिखने लगेगा।

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
PM KISAN 24th Installment: बिना रुकावट चाहिए 24वीं किस्त के पैसे, तो फटाफट पूरे कर लें ये काम, जानें कब तक होगी जारी? - MP Breaking News