Hindi News

कर्मचारियों को डबल फायदा, DA के साथ HRA का भी लाभ, नवंबर में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों को डबल फायदा, DA के साथ HRA का भी लाभ, नवंबर में बढ़कर आएगी सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों पर मेहरबान है और आए दिन उन्हें भत्तों की सौगात दे रही है। केंद्रीय कर्मचारियों पेंशनरों को 7th Pay Commission के तहत 31 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने के बाद अब बीएसएनएल कर्मचारियों (BSNL Employees) को बड़ा तोहफा दिया गया है। इसके तहत बीएसएनएल कर्मचारियों के DA में 9.3 फीसदी (DA Hike) की बढ़ोतरी की गई है। खास बात ये है कि इस बढ़े हुए डीए के साथ हाउस रेंट अलॉउंस भी बढ़कर (HRA Hike) मिलेगा।इससे कर्मचारियों को डबल फायदा होगा और नवंबर 2021 में सैलेरी बढ़कर आएगी।

यह भी पढ़े.. जल्द हो सकता है 18 महीने के बकाए DA एरियर पर फैसला, 1 करोड़ कर्मचारियों को होगा लाभ

दरअसल, छट पूजा के दिन केंद्र सरकार ने बीएसएनएल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9.3 फीसदी बढ़ोतरी की है  यानि अब महंगाई भत्ता 170 फीसदी से बढ़ाकर 179.3 फीसदी हो गया है। यह लाभ 2007 के पे-रिवीजन के आधार पर वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ बोर्ड स्तर और बोर्ड स्तर से नीचे वालों को मिलेगा। साथ ही खुशी की बात ये हैकि इन कर्मचारियों को हाउस रेंट अलॉउंस भी बढ़कर  मिलेगा यानि कर्मचारियों को दोहरा लाभ मिलेगा। इस बढ़े हुए डीए और एचआरए का लाभ नवंबर की  सैलरी में ही मिलेगा, जो की कर्मचारियों के लिए राहत के साथ एक बड़ी रकम होगी।

यह भी पढ़े.. MP News: बीजेपी विधायक से बोले कलेक्टर- बहस करनी है या काम कराना है

आपको बता दे कि यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्‍ता (DA) नवंबर 2021 से लागू होगा यानि नवंबर में ही इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर आएगी।  कर्मचारियों को हाउस रेंट अलॉउंस भी बढ़कर (HRA Hike) मिलेगा। इससे कर्मचारियों को एक साथ डबल फायदा मिलेगा। कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई 2021 से डीए बढ़ाकर 170.5 फीसदी से 173.8 फीसदी कर दिया गया था, फिर 1 अक्टूबर 2021 से 179.3 फीसदी कर दिया गया। बीते दिनों सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड में कुल 1,49,577 कर्मचारियों में से 78,323 ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews