Hindi News

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस बार मिलेगा 16.69 फीसदी बोनस का लाभ, 6 सितंबर को खाते में आएगी राशि

Written by:Pooja Khodani
Published:
टाटा स्टील प्रबंधन और वर्कर्स यूनियन के बीच हुए बोनस समझौते में इस बार कर्मचारियों के लिए 303.13 करोड़ की राशि तय की गई है, जिसकी राशि एक हफ्ते के अंदर खातों में भेजी जाएगी।
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस बार मिलेगा 16.69 फीसदी बोनस का लाभ, 6 सितंबर को खाते में आएगी राशि

Tata Steel Bonus 2025 : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। इस साल के फेस्टिवल बोनस का ऐलान हो गया है। इस बार कर्मचारियों को 16.69% बोनस मिलेगा।इसके लिए कंपनी 303.13 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 6 सितंबर को सभी कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में बोनस की राशि भेज दी जायेगी। बता दे कि तय फार्मूला के तहत बोनस के मद में 272.83 करोड़ रुपये मिलना था. लेकिन आपसी सहयोग और यूनियन के आग्रह पर बोनस की राशि को 30.30 करोड़ बढ़ाकर पिछले साल की तरह का 303.13 करोड़ ही बोनस देने पर फैसला किया गया।

टाटा स्टील कर्मचारियों को देगी 303.13 करोड़ रुपये बोनस

  • टाटा स्टील कर्मचारियों का बहुप्रतीक्षित बोनस समझौता 28 अगस्त हो गया। टाटा स्टील प्रबंधन और वर्कर्स यूनियन के बीच हुए बोनस समझौते में कर्मचारियों के लिए 303.13 करोड़ की राशि प्रस्तावित की गई है।
  • इसमें कोयला, खान और एफएएमडी के लिए लगभग 85.66 करोड़ रुपये , खान के कर्मचारियों के बीच 21.67 करोड़ रुपये और जमशेदपुर के 11,446 कर्मचारियों को 152.44 करोड़ रुपये मिलेगा।
  • टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी समेत दोनों पक्षों के अधिकारियों ने कंपनी परिसर स्थित एमडी कार्यालय में बोनस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए है।टीएसटीएल या टीएसटीएस जैसी सहयोगी कंपनियों के कर्मचारियों को भी इसमें से राशि नहीं दी जायेगी।

6 सितंबर को खाते में आएगी राशि

  • टाटा स्टील द्वारा बोनस की राशि 6 सितंबर 2025 को कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। टाटा स्टील के कुल 25907 कर्मचारियों (जमशेदपुर में 14461और ट्यूब में 11446 कर्मचारी) को लाभ मिलेगा।
  • इसके तहत औसतन बोनस प्रत्येक कर्मचारी को 1,33,178 रुपये दिया जायेगा। ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 3,92,213 रुपये, एनएस ग्रेड के लिए अधिकतम बोनस 1,10,547 रूपये और न्यूनतम 39,004 रुपये मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews