Hindi News

Good News: कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ! हाथ में आएगी बड़ी रकम

Written by:Pooja Khodani
Published:
Good News: कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ! हाथ में आएगी बड़ी रकम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों (Central Government Employees) के अच्छी खबर है।केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme, OPS) देने पर विचार विचार कर रही है। इसके लिए कानून मंत्रालय से राय भी मांगी गई है। वहीं उनका जवाब आने के बाद इस पर फैसला हो जाएगा।इसका जवाब आने के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP में कोरोना विस्फोट, आज 21 नए पॉजिटिव केस, एक्टिव केस 160 पार, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद केंद्र सरकार ने एक बार फिर पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme Update) पर विचार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए कानून मंत्रालय से भी राय मांगी भी गई है। मंत्रालय द्वारा जवाब पेश होने के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके तहत उन उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी भर्ती 31 दिसंबर 2003 को या उससे पहले जारी किए गए थे।

यह भी पढ़े.. Job Alert: MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली है बंपर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Union Minister of State Dr. Jitendra Singh) ने बताया है कि  वित्तीय सेवा विभाग पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DOPPW ) कर्मचारियों को NPS के दायरे से बाहर करने के संबंध में उचित निर्णय ले सकता है और उन्हें OPS के तहत कवर कर सकता है। ये वे कर्मचारी होंगे, जिनकी भर्ती के लिए विज्ञापन 01 जनवरी 2004 को या उससे पहले जारी किया गया था।अगर मामला सुझलता है तो पेंशन में बड़ा लाभ देखने को मिल सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews