Hindi News

कर्मचारियों-पेंशनर्स को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, महंगाई भत्ता बढ़कर होगा 55%! एरियर का भी लाभ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन?

Written by:Pooja Khodani
Published:
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के मुताबिक, इस बार जनवरी 2025 से डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद DA बढ़कर 55% हो जाएगा, ऐसे में 2 फीसदी वृद्धि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को निराश कर सकती है।
कर्मचारियों-पेंशनर्स को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, महंगाई भत्ता बढ़कर होगा 55%! एरियर का भी लाभ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन?

Central Employees DA Hike : केंद्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह वृद्धि हर साल जनवरी व जुलाई से की जाती है, जिसका ऐलान मार्च और अक्टूबर के आसपास होता है।

वर्तमान में कर्मचारियों पेंशनरों को 53% की दर से डीए मिल रहा है और अगला डीए जनवरी 2025 से बढ़ाया जाना है, जिसकी घोषणा मार्च के आसपास होती है, लेकिन अबतक ऐलान नहीं किया गया है, जिसके चलते कर्मचारियों में नाराजगी है। पहले खबर आई थी होली रंगपंचमी पर डीए बढ़ सकता है लेकिन कोई ऐलान नहीं किया गया । फिर खबर आई कि 26 मार्च को पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन तब भी कोई फैसला नहीं लिया गया। अब उम्मीद है कि  ईद या चैत्र नवरात्र के मौके पर घोषणा हो सकती है।

कब और कितना बढ़ेगा केन्द्रीय कर्मचारियों का DA?

  • वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों को 53% की दर से डीए मिल रहा है और अगला डीए जनवरी 2025 से बढ़ाया जाना है जो श्रम मंत्रालय द्वारा AICPI Index के जुलाई से दिसंबर 2024 के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।
  • जुलाई से दिसंबर तक के आंकड़ों में AICPI Index अंक 143.7 और DA स्कोर 55.99% पहुंच चुका है, ऐसे में उम्मीद है कि डीए में 3 फीसदी की बजाय 2% वृद्धि हो सकती है क्योंकि 0.50 के पहले वाले को नीचे की गणना और ज्यादा वाले को ऊपर की गणना से राउंड ऑफ किया जाता है।
  • अगर DA में 2 फीसदी की वृद्धि होगी तो यह पिछले 7 सालों में की तुलना में सबसे कम होगी, क्योंकि जुलाई 2018 से दिसंबर 2024 तक हर बार DA में कम से कम 3% या 4% की बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में DA में केवल 2 फीसदी का इजाफा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को निराश कर सकता है।
  •  नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में 2 महीने जनवरी व फरवरी का एरियर भी मिलेगा, अगर अप्रैल में ऐलान होगा तो 3 महीने का एरियर मिलेगा।

DA Hike : सैलरी/पेंशन कैलकुलेशन

  • महंगाई भत्ते (DA) की दर ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर तय की जाती है, जिसे लेबर ब्यूरो (Labour Bureau) जारी करता है।
  • पिछले 6 महीनों के AICPI-IW डेटा को एनालाइज करके अगले 6 महीनों के लिए सरकार DA में बढ़ोतरी की दर तय करती है।
  • DA और पेंशन पाने वालों के लिए DR का कैलकुलेशन इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए लागू कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) के आधार पर किया जाता है।
  • अगर बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो 2% की वृद्धि से प्रति माह 360 रुपये की वृद्धि होगी। एक साल में 4,320 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
  • यदि बेसिक पेंशन 9,000 रुपये है, तो प्रति माह 180 रुपये की वृद्धि होगी, जिससे 2,160 रुपये का सालाना फायदा मिलेगा।
  • यदि किसी कर्मचारी का सैलरी 1,00,000 है, तो मौजूदा 53% DA के तहत उसे ₹53,000 मिल रहा है। 55% होने पर 55,000 मिलेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews