Sex Racket: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 150 Whatsapp ग्रुप पर था सक्रिय, कई गिरफ्तार

sex racket

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बड़े ऑनलाइन हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police ने सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश करते हुए 4 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है, यह गिरोह नशे की गोलियां(Drugs) देकर लड़कियों को पांच सितारा होटलों से लेकर एस्कॉर्ट सर्विस तक भेजता था। वही इनके कब्जे से एक नाबालिग लड़की को भी मुक्त कराया गया है, जिसे इस नर्क (Sex Racket) में धकेलने की तैयारी थी।

यह भी पढ़े.. Sex Racket 2021: आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके से 22 जनवरी 2021 को एक नाबालिग को किडनैप (Kidnapping) करने की शिकायत मिली थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।इसको लेकर जगह जगह छापेमारी की जा रही थी। इसी कडी में गुरुवार देर शाम पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मजनू का टीला इलाके में छापा (Sex Racket) मारा और एक नाबालिग लड़की को बरामद किया।

मौके से पुलिस ने 4 युवक-युवतियों को भी गिरफ्तार किया।इसके लिए गैंग 150 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप पर सक्रिय था। व्हाट्सएप से ग्राहकों की पहचान कर उनको भारी रकम लेकर सुविधा मुहैया कराते थे। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और  पुलिस अब इस रैकेट (Sex Racket) के बाकी नेटवर्क की तलाश कर रही है।इस सेक्स रैकेट से हजारों कस्टमर जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: 3 सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश और ओले के आसार

रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे उस वक्त किडनैप किया गया था, जब वो पास की दुकान से चिप्स लेने गई थी, वहां दो लोगों ने उसे घर पर आकर बर्थडे केक खाने का लालच दिया और फिर बेहोश करके उस गिरोह को सौंप दिया, जो भोली भाली लड़कियों को देह व्यापार (Sex Racket) में धकेल देते थे।पुलिस ने सारा मामला सामने आने के बाद संजय, अंशु, कनिका रॉय और सपना गोयल को गिरफ्तार किया है। संजय और कनिका दिल्ली के रहने वाले हैं, जबकि सपना और अंशु शर्मा पश्चिम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews