Hindi News

पति को थी Porn Video देखने की लत, विरोध किया तो पत्नी को खिलाने लगा सड़ा खाना

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
पति को थी Porn Video देखने की लत, विरोध किया तो पत्नी को खिलाने लगा सड़ा खाना

बेंगलुरु, डेस्क रिपोर्ट। घरेलू विवाद और पति-पत्नी के बीच झगड़े लगभग हर परिवार में होते हैं। कई बार ये मामूली बातें बड़ा रूप भी ले लेती हैं। ऐसा ही घटना है कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) से, जहां पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या

दरअसल एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति को अश्लील वीडियो (Porn Video) देखने की लत थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़े हुआ करते थे। जब महिला ने पति की इस आदत का लगातार विरोध करना शुरू किया तो पति ने पत्नी को जबरन सड़ा हुआ खाना खाने को मजबूर कर दिया। 36 साल की महिला ने पति के खिलाफ अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 नवंबर, 2019 को हुई थी। शादी में उसके घरवालों से दो लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये का सोना भी दहेज में लिया गया। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके पति को अश्लील वीडियो देखने की आदत है। इतनी ही नहीं, वो रात में कॉल गर्ल्‍स से भी बात करता था। इस बात का उसने विरोध किया तो दोनों में विवाद होने लगा। शिकायत में महिला ने कहा है कि उसने जब पति की हरकतों का जमकर विरोध किया तो वो उसे प्रताड़ित करने लगा और सड़ा हुआ भोजन खाने को मजबूर करने लगा। शिकायत में कहा गया है कि पति का परिवार भी उसका साथ देता था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews