Hindi News

यात्री कृपया ध्यान देंः हैदराबाद-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, अब मई अंत तक चलेगी, सहरसा-यशवंतपुर वीकली स्पेशल पर भी अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
Indian Railway: हैदराबाद-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब यह ट्रेन मई के अंत तक चलेगी। वहीं सहरसा-यशवंतपुर (बेंगलुरु) साप्ताहिक स्पेशल भी जुलाई तक संचालित की जाएगी।
यात्री कृपया ध्यान देंः हैदराबाद-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, अब मई अंत तक चलेगी, सहरसा-यशवंतपुर वीकली स्पेशल पर भी अपडेट

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (07075/07076) की संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को मई के अंत तक चलाने का फैसला किया है।

रेलवे प्रशासन ने ट्रेन के 4-4 फेरे बढ़ाए हैं। ​ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ​इस ट्रेन की अवधि बढ़ने से विशेष रूप से भोपाल, झांसी और लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस विशेष ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं।

हैदराबाद-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन शेड्यूल

  • ​गाड़ी संख्या 07075 (हैदराबाद से गोरखपुर): यह ट्रेन अब 8, 15, 22 और 29 मई को हैदराबाद से प्रस्थान करेगी। यह हैदराबाद से रात 09:00 बजे प्रस्थान कर सिकंदराबाद, नागपुर, भोपाल, कानपुर सेंट्रल तथा लखनऊ होते हुए तीसरे दिन सुबह 06:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • ​गाड़ी संख्या 07076 (गोरखपुर से हैदराबाद): यह ट्रेन अब 10, 17, 24 और 31 मई को गोरखपुर से रवाना होगी। यह गोरखपुर से सुबह 08:30 बजे रवाना होकर गोंडा, लखनऊ, कानपुर, झांसी के रास्ते अगले दिन शाम 05:25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

सहरसा-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी अब जुलाई तक चलेगी

  • पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा और यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 05551/05552) के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
  • ​गाड़ी संख्या 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 14 मई से 9 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को सहरसा जंक्शन से रात 20:25 बजे प्रस्थान करेगी। ​गाड़ी संख्या 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल वापसी में 17 मई से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार को यशवंतपुर से सुबह 07:00 बजे खुलेगी। इस ट्रेन में 14 स्लीपर कोच, 4 जनरल (अनारक्षित) कोच, 4 थर्ड एसी कोच और 2 एसएलआरडी कोच सहित कुल 24 कोच होंगे।
  • यह ट्रेन बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश होते हुए कर्नाटक पहुंचेगी। इसके मुख्य ठहराव में खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर, बरौनी, किऊल, जसीडीह, धनबाद, आसनसोल, भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews