Hindi News

IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ हुए 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

Published:
आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। कई मंत्रालयों के सचिव बदले गए हैं। कई अफसरों को प्रमोट भी किया गया है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ हुए 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

IAS Transfer: यूनियन सेक्रेटेरिएट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ 8 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अफसरों के तबादले और प्रमोशन को कैबिनेट के नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो चुका है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव बदले गए हैं। नीरजा शेखर को प्रमोट किया गया है। उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव से विशेष सचिव बनाया गया है। सुरेन्द्र कुमार बागड़े को महानिदेशक, राष्ट्रीय सुशासन केंद्र, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।

एसएस के नए अध्यक्ष बने एस गोपालकृष्णन (SSC New Chairperson) 

कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर एस गोपालकृष्णन को नियुक्त किया गया है, जो पहले उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग मवं राष्ट्रीय उत्पादक परिषद के महानिदेशक पद पर कार्यरत थे। 31 अक्टूबर को आईएएस राकेश रंजन के रिटायरमेंट के बाद वह कार्यभार संभालेंगे। 

इन मंत्रालयों के सचिव बदले (Union Secretariat IAS Transfer) 

  • सुब्रत गुपा को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव पद पर तैनात किया गया है।
  • पुनीत कुमार गोयल को जनजातीय मामलों में मंत्रालय में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का सचिव तन्मय कुमार को बनाया गया है। वह पहले इसी मंत्रालय में विशेष सचिव पद पर कार्यरत थे।
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव पद पर वी. उमाशंकर को नियुक्त किया गया है।
  • कोयला मंत्रालय सचिव पद पर विक्रम देव दत्त को तैनात किया गया है। वह पहले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के महानिदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews