Hindi News

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, सरकार ने किया इन 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला 

Published:
दो राज्यों में तबादला एक्सप्रेस दौड़ी है। 10 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। ट्रांसफर का आदेश जारी हो चुका। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद भेजा गया है?
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, सरकार ने किया इन 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला 

दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की सरकार ने 3 आईएएस अफसरों का स्थानंतरण (IAS Transfer) किया है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीएम, सचिव, उपसंचालक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति का आदेश भी जारी हो चुका है। तत्काल प्रभाव ने नया पदभार संभालने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

बैच 1996 के आईएएस अधिकारी संजय खंडारे को महाराष्ट्र सरकार ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में प्रधान सचिव (पर्यटन) के पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले वह प्रधान सचिव, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पराग नैनुतिया , जो वर्तमान में प्रधान सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी )के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

महाराष्ट्र में इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

कुणाल कुमार को शिवशाही पुनर्वासन परियोजना मुंबई का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र सिंह को सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी) सामान्य प्रशासन प्रशासन विभाग, मंत्रालय, मुंबई के पद पर भेजा गया है, जो पहले सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ई. रवेंदीरन, मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन नवी मुंबई को सचिव सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के पद पर भेजा गया है।

एमजे प्रदीप चंद्रन अतिरिक्त नगर आयुक्त पुणे को परियोजना निदेशक, बालासाहेब ठाकरे कृषि व्यवसाय और ग्रामीण परिवर्तन (स्मार्ट) परियोजना पुणे के पद पर नियुक्त किया गया है। पवनीत कौर, उपसंचालक, यशदा पुणे को अतिरिक्त नगर आयुक्त पुणे के पद पर पदस्थ किया गया।

पश्चिम बंगाल में तीन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ 

29 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश के तहत बैच 2017 के आईएएस अधिकारी राजेश को एडीएम जलपाईगुड़ी पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह संयुक्त सचिव, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग पद के जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सुमन सौरभ मोहंती को उत्तर दिनाजपुर एडीएम पद पर पदस्थ किया गया है। पहले वह संयुक्त सचिव, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रियदर्शनी भट्टाचार्य, एडीएम उत्तर दिनाजपुर को संयुक्त सचिव, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

20692