Hindi News

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 9 आईएएस अफसरों के तबादले, 2 जिलों के कलेक्टर बदले, आदेश जारी

Published:
राज्य में 9 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई विभागों के आयुक्त बदले गए हैं। प्रबंध निदेश और कलेक्टर के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 9 आईएएस अफसरों के तबादले, 2 जिलों के कलेक्टर बदले, आदेश जारी

IAS Transfer 2025: महाराष्ट्र में एक बार फिर नौकरशाही में फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति को लेकर शासन द्वारा 18 फरवरी मंगलवार को आदेश जारी किया गया है। अफसरों को पद की जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।

राज्य उत्पाद शुल्क, मुंबई के आयुक्त विजय सूर्यवंशी को स्थानांतरित करके संभागीय आयुक्त, कोकण संभाग, मुंबई के पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत डॉ राजेश देशमुख को राज्य उत्पाद शुल्क का नया आयुक्त बनाया गया है। लीना बंसोड को आदिवासी विकास के आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रबंध निदेशक ,महाराष्ट्र राज्य सहकारी आदिवासी विकास निगम नासिक के पद पर कार्यरत थी।

इन जिलों के कलेक्टर बदले

अहिल्यानगर और धाराशिव के कलेक्टर बदले गए हैं। अहिल्यानगर कलेक्टर पद पर कार्यरत सिद्धराम सलिमथ को स्थानांतरित करके चीनी पुणे के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं धाराशिव कलेक्टर के पद पर कार्यरत डॉ सचिन ओमवासे को नगर आयुक्त सोलापुर नगर निगम के पद पर भेजा गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

  • नयना गुंडे, आयुक्त, आदिवासी विकास, नासिक को स्थानांतरित करके महिला एवं बाल कल्याण पुणे के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।
  • राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान विमला आर को रेजिडेंट कमिश्नर एवं सचिव महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली के पद पर भेजा गया है।
  • मिलिंद कुमार साल्वे को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, भंडारा पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।
  • राहुल कुमार मीना, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी, गढ़चिरौली एवं सहायक कलेक्टर गढ़चिरौली उप प्रभाग को स्थानांतरित करके मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, लातूर पद पर नियुक्त किया गया है।

ias transfer

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !