Hindi News

IAS Transfer 2025: नए साल के पहले दिन राज्य में हुआ 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला, मिला नया पदभार, देखें लिस्ट

Published:
राज्य में आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद की जिम्मेदारी सौंपी दी गई है?
IAS Transfer 2025: नए साल के पहले दिन राज्य में हुआ 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला, मिला नया पदभार, देखें लिस्ट

IAS Transfer 2025: नए साल के पहले दिन उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। 1 जनवरी बुधवार को कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग एक ने तबादले और नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के तहत कुछ आईएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से मुक्त कर दिया गया है। कुछ को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग और गन्ना, चीनी विभाग के सचिव बदले गए हैं।

इन आईएएस अधिकारियों पदभार से अवमुक्त किया गया (Uttarakhand IAS Transfer List)

बैच 1997 के आईएएस अधिकारी लालरिन लियाना फैनई 4 पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसमें प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, आबकारी और उत्तराखंड परिवहन निगम अध्यक्ष शामिल हैं। अब उन्हें प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पद से अवमुक्त कर दिया गया है। हरिश्चंद्र सोमवाल, सचिव धर्मस्व एवं सांस्कृतिक विभाग, सांस्कृतिक महानिदेशक, संस्कृति आयुक्त और आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने उन्हें सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति और संस्कृति महानिदेशक के पद से अवमुक्त कर दिया है। फिलहाल वह केवल आबकारी आयुक्त और आयुक्त खाद्य पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (IAS Posting Transfer)

रविशंकर को अपर सचिव, नागरिक उड्डयान, कौशल विकास एवं सेवायोजन पद से हटाकर सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। युगल किशोर पंत को सचिव धर्मस्व एवं सांस्कृति पद पर तैनात किया गया है। उन्हें अपर सचिव पंचायती राज अव मुक्त कर दिया गया है। वह स्वजल निदेशक पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। रणवीर सिंह चौहान को सचिव गन्ना चीनी पद पर नियुक्त किया गया है। धीरज सिंह गब्-र्याल , सचिव, लोक निर्माण, अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण को सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया।

IAS Transfer 2025

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews