Hindi News

IAS Transfer: एक साथ हुआ 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला, किसे मिली क्या जिम्मेदारी? देखें लिस्ट

Last Updated:
सात आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। कलेक्टर, असिस्टेंट कलेक्टर समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। शासन द्वारा आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहां और जिम्मेदारी सौंपी गयी है?
IAS Transfer: एक साथ हुआ 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला, किसे मिली क्या जिम्मेदारी? देखें लिस्ट

महाराष्ट्र की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव देखने को मिला है। 12 अगस्त मंगलवार को एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया गया है। उन्हें नया पदभार सौंपा  गया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। एक जिले के कलेक्टर भी बदले गए हैं। सहायक कलेक्टर पद के प्रभार में फेरबदल हुआ है।

बैच 2009 के आईएएस अधिकारी डॉ अशोक करंजकर को को शेष महाराष्ट्र वैधानिक विकास बोर्ड मुंबई के सदस्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैच 2011 के आईएएस अफसर सुनील खोदवेकर को विकास आयुक्त (असंगठित श्रम) मुंबई पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह शेष महाराष्ट्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लघिमा तिवारी, सहायक कलेक्टर बल्लारपुर उप- विभाग चंद्रपुर को सहायक कलेक्टर गोंडपिंपरी उप-विभाग चंद्रपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस जिले को नए कलेक्टर 

बैच 2010 के आईएएस अफसर डॉ संजय कोलटे को शिवशाही पुनर्वासन परियोजना मुंबई के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। इससे पहले वह भंडारा कलेक्टर पद पर कार्यरत हैं। अब इस पद पर  सावन कुमार को नियुक्त किया गया है, जो पहले जिला परिषद, नंदुरबार मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर कार्यरत थे।

इन आईएस अफसरों को सौंपी गयी नई जिम्मेदारी

नमन गोयल, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी, भामरागड को सहायक कलेक्टर अट्टापाली, सबडिवीजन गढ़चरौली को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नंदुरबार के पद पर भेजा गया है। बैच 2023 के आईएएस अधिकारी डॉ. जी.वी एस  पवनदत्त को सहायक कलेक्टर इगतपुरी उप-विभाग नाशिक पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले सहायक कलेक्टर देसाईगंज उप-विभाग गढ़चिरौली पद को की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

बता दें 5 अगस्त को सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस लिस्ट में तुकाराम मुंढे भी शामिल थे। पिछले 19 साल की सेवा में 23 बार उनका तबादला हो चुका है।इसके अलावा अभय महाजन, ओमकार पवार और आशा अफजल खान पठान का नाम भी इसमें शामिल था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews