Hindi News

IAS Transfer 2025: राज्य में प्रशासनिक हलचल, 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी

Published:
एक साथ 3 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग मिली है। शासकीय आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025: राज्य में प्रशासनिक हलचल, 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी

गुरुवार को पंजाब में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। सीएम भगवंत मान की सरकार ने एक साथ तीन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया है। इसके अलावा 6 पीसीएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल ने तबादले और पदस्थापना मंजूरी दे दी है। इसके बाद 17 जुलाई को कार्मिक विभाग में आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

बैच 2011 के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार एमके को निदेशक, कोषागार एवं लेखा पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा विशेष सचिव स्कूल शिक्षा और स्कूल शिक्षा महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह  केवल कोषागार एवं लेखा निदेशक पद के जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला 

  • स्कूल शिक्षा महानिदेशक पद पर कार्यरत बैच 2011 के आईएएस अधिकारी गिरीश दयालन को विमल कुमार सेतिया के स्थान पर रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां पंजाब पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। उन्हें उच्च शिक्षा निदेशक और स्कूल शिक्षा विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
  • बैच 2013 के आईएएस अधिकारी हरप्रीत सिंह सूवन को खेल एवं युवा सेवाओं का निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा उच्च शिक्षा निदेशक पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है पहले। वह राजस्व विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें निदेशक, खेल एवं युवा सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।

इन पीसीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

  • राकेश कुमार पोपली को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (मुख्यालय), पंजाब शहरी नियोजन एवं विकास प्राधिकरण पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण एसएएस नगर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • अमित सरीन, संयुक्त सचिव, रक्षा सेवा कल्याण पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें सचिव, पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
  • अंकुर महिंद्रू को उप मंडल मजिस्ट्रेट मुकेरियां  पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह संयुक्त आयुक्त नगर निगम लुधियाना पद पर कार्यरत थे।
  • विकास हीरा को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (नीति), पंजाब शहरी नियोजन एवं विकास प्राधिकरण पद पर भेजा गया है। साथ ही अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, ग्रेटर लुधियाना क्षेत्र विकास प्राधिकरण पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
  • हरजोत कौर को गुरदेव सिंह धाम के स्थान पर उप-विभागीय मजिस्ट्रेट पटियाला के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • गुरुदेव सिंह धाम को मुख्यमंत्री के फील्ड अधिकारी फिरोजपुर पद की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा उन्हें सहायक आयुक्त (जनरल) फिरोजपुर पद का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है।

ये रहा आदेश 

Order Dt. 17-07-2025