Hindi News

IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, 22 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, यहाँ देखें लिस्ट 

Published:
पंजाब और मेघालय दोनों राज्यों में एक ही दिन बदलाव देखने को मिला है। आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। कई जिलों में नए डीसी नियुक्त किए गए हैं। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, 22 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, यहाँ देखें लिस्ट 

दो राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में एक ही दिन बदलाव (IAS Transfer) किया गया है। पंजाब में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। मेघालय में 20 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई विभागों के सचिव और बदले गए गए हैं। वहीं कई जिलों को नए डिप्टी कमिश्नर मिले हैं। संबंधित राज्यों से राज्यपाल द्वारा स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश मंगलवार को जारी किया गया है।

मेघालय में आईएएस अधिकारी संपत कुमार अतिरिक्त मुख्य सचिव, मेघालय हाउस नई दिल्ली में प्रधान निवासी आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। एमआर सिमरेन, प्रधान सचिव, मेघालय सचिवालय प्रशासनिक विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ-साथ नई दिल्ली अतिरिक्त विकास आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

मेघालय में इन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला 

संजय गोयल को रेजिडेंट कमिश्नर, मेघालय हाउस नई दिल्ली पद का प्रभार दिया गया है। डॉ डॉक्टर विजय कुमार को कमिश्नर एवं आयुक्त सहकारिता विभाग और मेघालय स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष के पद से मुक्त किया गया है। पूजा पांडे को कमिश्नर एवं आयुक्त सहकारिता विभाग और मेघालय स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

बरनारी मावलोंग को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। इबाशीशा मावलोंग को अगले आदेश तक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। अभिलाष बरनवाल डिप्टी कमिश्नर, री-भोई जिला को स्थानांतरित करके ईस्ट खासी हिल्स जिला, शिलांग के डिप्टी कमिश्नर पर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉक्टर अभिषेक सैनी को री-भोई जिला आयुक्त के तौर पर पदस्थ किया गया। आईएएस तबादले की पूरी सूची नीचे दी गई है-

HHnsO2dawAEriqk

पंजाब आईएएस तबादला 

पंजाब में दो जिलों में नए डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। बैच 2013 के आईएएस अधिकारी पूनम दीप कौर को डिप्टी कमिश्नर संगरूर के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह फरीदकोट डीसी पर कार्यरत थे। राहुल छाबा जो पहले संगरूर डीसी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब उन्हें फरीदकोट का नया डीसी बनाया गया है। इससे संबंधित आदेश सरकार के चीफ सेक्रेटरी के.ए.पी सिन्हा ने जारी किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews