MP Breaking News

IAS Transfer: राज्य सरकार ने 3 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

पंजाब में 3 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सरकार ने आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी दी गई है?
IAS Transfer News

पंजाब की नौकरशाही में फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। ग्रामीण विकास और पंचायत समेत तीन विभागों के सचिव बदले गए हैं। सभी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने जारी किया है, जो 17 सितंबर से प्रभावी है। अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

बैच 1993 के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा को अर्शदीप सिंह थिंद के स्थान पर अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें वरुण रूजाम  के स्थान पर अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्तीय आयुक्त, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन पद पर कार्यरत थे।

जसप्रीत तलवार को भी मिली नई जिम्मेदारी

बैच 1995 की आईएएस अधिकारी जसप्रीत तलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्तीय आयुक्त, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें माइन्स एंड जियोलॉजी का अतिरिक्त मुख्य सचिव भी बनाया गया है। इसके अलावा वह जस्टिस अतिरिक्त मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

अर्शदीप सिंह थिंद होंगे ग्रामीण  विकास एवं पंचायत प्रशासनिक सचिव

बैच 2004 के आईएएस अधिकारी अर्शदीप सिंह थिंद को अजीत बालाजी जोशी के स्थान पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत के प्रशासनिक सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें प्लानिंग के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेट्री पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। साथ ही वह हॉर्टिकल्चर के प्रशासनिक सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। पहले वह कृषि एवं किसान कल्याण के प्रशासनिक सचिव पद पर कार्य थे। इसके अलावा हॉर्टिकल्चर के प्रशासनिक सचिव पद का एडिशनल चार्ज संभाल रहे थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
IAS Transfer: राज्य सरकार ने 3 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी