तमिलनाडु में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। तमिल नाडु ई-गवर्नेंस एजेंसी के निदेशक बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल के नाम से सरकार के मुख्य सचिव एम साई कुमार ने 6 अक्टूबर को जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्य संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
आईएएस अधिकारी केपी कार्तिकेयन को निदेशक नगर पंचायत पद पर नियुक्त किया गया है। वह टीएमटी बी.प्रियंका के स्थान पर पदभार ग्रहण करने वाले हैं। वह वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन आफ तमिलनाडु लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत हैं।
ये भी पढ़ें
ई-गवर्नेंस के नए निदेशक कौन?
आईएएस अधिकारी टीएमटी बी प्रियंका को स्थानांतरित करके निदेशक ई-गवर्नेंस पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें तमिलनाडु ई-गवर्नेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद पर का प्रभार भी सोपा गया है। वर्तमान में वह निदेशक, नगर पंचायत पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ELCOT के नए मैनेजिंग डायरेक्ट कौन?
विदेशी प्रतिनियुक्ति से लौटने पर आईएएस अधिकारी थिरु वी. विष्णु चंद्रन की सेवाएं डॉ केपी कार्तिकेयन के स्थान पर प्रबंध निदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ तमिलनाडु लिमिटेड के पद पर नियुक्ति के लिए निपटान में रखी गई है।
सितंबर में हुआ था कई आईएएस अफसरों का तबादला
तमिलनाडु में लगातार प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। सितंबर में 25 से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ था। 8 सितंबर को जारी आदेश के तहत थिरु धर्मेंद्र प्रताप यादव , टीएमटी आर लिली, डॉ बी. चंद्र मोहन, थिरु अजय यादव , डॉ के सेंथिल राज समेत कुल 27 आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया था। वहीं 15 सितंबर को जारी आदेश के तहत एस बालचंदर को कार्यभार से मुक्त करते हुए टीएमटी आर सरण्या को आयुक्त तांबरम निगम पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।