MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

सीएम योगी बोले- “भारत की सबसे यंग वर्क फोर्स यूपी में है, उसकी प्रतिभा मेरा सबसे बड़ा सामर्थ्य और शक्ति है”

योगी ने कहा HCL Tech ने उत्तर प्रदेश में केवल Business ही नहीं किया है गांव की महिलाओं और स्वयंसेवी समूहों को भी स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने में मदद की है।
Yogi Adityanath HCL Tech Lucknows 10th anniversary

Yogi Adityanath HCL Tech Lucknows 10th anniversary

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज HCL Tech, लखनऊ की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने Emerging Tech Skilling Centre का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर HCL फाउंडेशन की विभिन्न पहलों से जुड़े लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। योगी ने कहा HCL Tech ने उत्तर प्रदेश में केवल अपने व्यवसाय का विस्तार ही नहीं किया, बल्कि ग्रामीण महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, मैं पूरे ग्रुप को बधाई देता हूँ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा HCL ने 10 साल पहले यूपी को चुना लखनऊ को चुना और लखनऊ ने HCL को अपनाया दोनों की साझा यात्रा पर आज उत्तर प्रदेश का हर नागरिक गौरव की अनुभूति कर सकता है इस कैम्पस की सफलता के पीछे यहाँ के कर्मचारियों की मेहनत तो है ही लेकिन इस मेहनत के साथ एक दुआ है किसी माँ की एक सपना साकार हो रहा है किसी पिता का और एक विश्वास वैश्विक धरातल पर लखनऊ को एक पहचान दे रहा है किसी परिवार का जिसने अपने बेटे और बेटी के परिश्रम को सफल होते हुए इस कैम्पस से देखा है।

आज दुनिया का युवा यूपी को करियर के रूप में चुन रहा है 

योगी ने कहा आज जब उत्तर प्रदेश का युवा यहीं रहकर दुनिया के लिए टेक्नॉलोजी बना रहा है तो सबसे बड़ी ख़ुशी किसी को होती हिया तो उसके माता पिता को होती है याद कीजिये आज से 10 वर्ष पहले क्या स्थिति थी यूपी के युवा को अपना करीयर बनाने के लिए दिल्ली, मुंबई , बेंगलुरु, हैदराबाद को चुनना होता था और आज में कह सकता हूँ हमारा यूपी का युवा अपने करियर के लिए लखनऊ को चुन रहा है लेकिन दुनिया क युवा यूपी में आ रहा है ये बदलाव है आप सिर्फ HCL के एम्प्लाई ही नहीं हिं यूपी के ब्रांड एम्बेसडर भी है।

यूपी के पास कीमती जमीन भी है और युवा वर्क फ़ोर्स भी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश के पास उसकी जमीन सबसे बड़ी ताकत रही है हमारे पूर्वज कहते थे हमारे पास दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि है लेकिन अब मैं कहता हूँ हमारे पास हमारी कीमती जमीन भी है और सबसे यंग वर्क फ़ोर्स भी हमारे पास है और इसी यंग फ़ोर्स की प्रतिभा हमारी सबसे बड़ी ताकत और सामर्थ्य भी है।

अब बीच में कोई कट मनी नहीं ले सकता है

पीएम मोदी ने जब देश में डिजिटल इंडिया का विजन दिया था विरोधी दलों ने खिल्ली उड़ाई थी हँसते थे बोलते थे भारत में कैसे होगा जनधन पर भी खिल्ली उड़ाई थी और आज DBT ने अन्त्योदय को साकार किया है गरीब का पैसा सीधे उसके खाते में जायेगा अब बीच में कोई कट मनी नहीं ले सकता है ये डिजिटल इंडिया का कमाल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
सीएम योगी बोले- "भारत की सबसे यंग वर्क फोर्स यूपी में है, उसकी प्रतिभा मेरा सबसे बड़ा सामर्थ्य और शक्ति है" - MP Breaking News