Hindi News

IAS Transfer: एक साथ हुआ 36 आईएएस अफसरों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

Published:
दिल्ली में आईएएस समेत 72 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला हुआ है। कई जिलों में नए डीएम की नियुक्ति हुई है। सचिव और निदेशक पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer: एक साथ हुआ 36 आईएएस अफसरों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ 36 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण (IAS Transfer) किया गया है। इसके अलावा 36 DANICS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहिणी, महरौली, करोल बाग, यमुना विहार, बिजवासन, शकूर बस्ती, कालकाजी समेत कई जिलों के एसडीम बदले गए हैं। इसके अलावा एडीएम, जनरल मैनेजर, डिप्टी कमिश्नर और विशेष सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव भी देखने को मिला है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 14 फरवरी शनिवार को उपराज्यपाल ने उपराज्यपाल ने जारी कर दिया है।

बिपुल पाठक को अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक कल्याण पद के साथ निदेशक, यूटीसीएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव एसटीएससी और एससी/एसटी/ओबीसी अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप कुमार को प्रधान सचिव (सतर्कता) पद के प्रधान सचिव (सेवा) और डीएसएसएसबी अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संतोष डी. वैद्या, प्रधान सचिव (गृह) के साथ-साथ प्रधान सचिव (फाइनेंस या प्लानिंग), प्रधान सचिव (उद्योग) और डीएसआईआईडीसी के अध्यक्ष पद का कार्यभार भी संभालेंगे।

कई जिलों के डीएम और एसडीएम भी बदले 

सलोनी राय को डिप्टी कमिश्नर/डीएम नॉर्थ पद पर पदस्थ किया गया है। नई दिल्ली के डीएम पद की जिम्मेदारी सनी कुमार सिंह को सौंपी गई है। डीएम पश्चिम पद पर हरी कल्लीकट्ट को भेजा गया है। डीएम आउटर नॉर्थ पद की जिम्मेदारी विशाखा यादव को दी गई है। अतिरिक्त सीईओ दिल्ली जल बोर्ड पद पर चिमल सिवगोपाल रेड्डी को नियुक्त किया गया है। महरौली एसडीएम पद पर कार्यरत वैरोकपम पुनशीबा को डिप्टी कमिश्नर एमसीडी पद पर पदस्थ किया गया है। नरेला एसडीएम पद पर कार्यरत कणिका और करावल नगर एसडीएम राघवेंद्र को डिप्टी कमिश्नर (एमएसडी) पद पर भेजा गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला 

  • दिलराज कौर जो प्रधान सचिव सामाजिक कल्याण पद पर कार्यरत थे। साथ ही प्रधान सचिव, एससी/एसटी/ ओबीसी कल्याण का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें पोस्टिंग की प्रतीक्षा में रखा गया है।
  • सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पद पर कार्यरत निखिल कुमार को आयुक्त (ट्रेड एंड टैक्सेस) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज सेमवाल को सेक्रेट्री रिवेन्यू-कम-डिविजनल कमिश्नर पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सेक्रेटरी (पावर) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • पदमा जायसवाल को विशेष सचिव (एआर) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • पांडुरंग के. पॉल को सचिव (जीएडी) पद पर नियुक्त किया गया है।  साथ ही उन्हें सचिव-सह-आयुक्त (श्रम) और सचिव (कॉरपोरेशन) पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • विजय कुमार बिधुरी को अर्बन डेवलपमेंट का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें पर्यावरण और वन सचिव और डीपीसीसी का अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • रूपेश कुमार ठाकुर को सचिव, एच एंड एफडब्ल्यू पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह सीईओ (DUSIB) पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • यशपाल गर्ग को सेक्रेटरी (प्लानिंग) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही वह सचिव (लैंड एंड बिल्डिंग) पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • शिक्षा सचिव के पद पर संजीव आहूजा को नियुक्त किया गया है। उन्हें उच्च शिक्षा और टीटीई सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • डीटीसी के एमडी पद पर जितेंद्र यादव को पदस्थ किया गया है। वह विशेष आयुक्त (परिवहन) और आईटी सचिव पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
  • नीरज कुमार को एससी/एसटी/ओबीसी का विशेष सचिव बनाया गया है।
  • संजीव कुमार मित्तल को एडिशनल कमिश्नर एमसीडी पद पर भेजा गया है।
  • अमन गुप्ता को सदस्य वित्त दिल्ली जल बोर्ड पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • राहुल सिंह को सचिव एनडीएमसी बनाया गया है।
  • संजीव राणा को विशेष सचिव गृह के साथ-साथ विशेष सचिव (यूडी) पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
  • डीटी एंड टीडीसी के एमडी और सीईओ पद की जिम्मेदारी सुनील अंचिपका को सौंपी गई है।
  • संतोष कुमार राय विशेष सचिव ट्रेड एंड टैक्सेस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • उच्च शिक्षा निदेशक पद पर अंगेल भाटी चौहान को नियुक्त किया गया है। वह टीटीई निदेशक पद का एडिशनल चार्ज भी संभालेंगे।
यहाँ देखें आईएएस और DANICS अधिकारियों के तबादले की लिस्ट

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !