आंध्र प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है। एग्रीकल्चर मार्केटिंग और आयुष के निदेशक बदले गए हैं। इसके अलावा दो जिलों में नए कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी की गई है। राज्यपाल की नाम से सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश  शुक्रवार को जारी किया है।

बैच 2017 के आईएएस अधिकारी डॉ के.  नीलकंठ रेड्डी, प्रबंध निदेशक, एपी स्टेट इट्स कंट्रोल सोसाइटी की सेवाएं हेल्थ मेडिकल और फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट से वापस ले ली गई है । उन्हें पोस्टिंग के लिए जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की सेवाएं सचिव आंध्र प्रदेश राज्य नियंत्रण के प्रबंध निदेशक पद के लिए जरूरी व्यवस्था करेंगे।

इन दो जिलों के कलेक्टर बदले

मर्कापुरम जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी बैच 2014 की आईएएस अधिकारी एम विजया सुनीता को सौंपी गई है। पहले वह एग्रीकल्चर मार्केटिंग के निदेशक पद पर कार्यरत थे। आयुष निदेशक पद पर कार्यरत कोथामासु दिनेश कुमार को स्थानांतरित करके पोलावरम जिले का नया कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है

इन आईएएस अफसरों भी मिला नया पदभार

  • बस 2006 के आईएएस अधिकारी के कन्ना बाबू को सिविल सप्लाईज कमिश्नर और सीईओ सेक्रेटरी, कंज्यूमर अफेयर्स, फूड और सिविल अप कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की सर्विस म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है।
  • आईएएस अधिकारी विजय राम राजू वी, स्कूल एजुकेशन निदेशक को स्थानांतरित करके उनकी सेवाएं सर्विस म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को दी गई है। उन्हें कमिश्नर एपी कैपिटल रीजन डेवलपमेंट के तौर पर पोस्ट किया गया है।
  • पट्टनशेट्टी रवि सुभाष, सचिव, आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन को एग्रीकल्चर डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है।