Hindi News

सुकून और ताजगी का करना चाहते हैं एहसास, ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन कर रहे हैं आपका इंतजार

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है, जहां की सुंदरता किसी का भी मन मोह सकती है। चलिए आज हम आपको पांच ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।
सुकून और ताजगी का करना चाहते हैं एहसास, ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन कर रहे हैं आपका इंतजार

Hill Stations: भारत एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जहां घूमने करने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है। यहां उत्तराखंड, हिमाचल कश्मीर जैसे अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से भरे हुए राज्य मौजूद है। अगर आप प्रकृति की गोद में अपना समय बिताना चाहते हैं कई सारे स्थान है जो आपका इंतजार कर रहे हैं।

बर्फ से ढंके ऊंचे पहाड़, दूर दूर तक फैला जंगल, चारों और फैली हरियाली, ठंडी हवा और सुकून भला ये किसे पसंद नहीं होगा। हर व्यक्ति जिंदगी में एक में एक बार इन चीजों का एक्सपीरियंस जरूर लेना चाहता है। अगर आप भी घूमने फिरने की शौकीन है और प्राकृतिक सुंदरता आपको आकर्षित करती है, तो आज हम आपको कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं, जहां पर आपको जरूर जाना चाहिए।

जरूर घूमें ये हिल स्टेशन (Hill Stations)

मसूरी

उत्तराखंड में बसा ये हिल स्टेशन बहुत ही प्रसिद्ध है। मसूरी को पहाड़ों की रानी के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां आपको दूर-दूर तक फैले हुए पहाड़ों पर मन मोह लेने वाली हरियाली नजर आएगी। पेड़ों से टकरा कर आती हवा जब आपके चेहरे को छुएगी तो आप पर तरोताजा महसूस करेंगे। यहां के अद्भुत नजारे आपके दिल जीत लेंगे।

शिमला

यह बहुत ही प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। कपल के लिए यह फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। बहुत ज्यादा पहले यहां अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बताने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर आपको ब्रिटिशर्स के समय की अद्भुत वास्तुकला देखने को मिलेगी। वास्तु कला के नायाब नमूनों के बीच प्रकृति के नजारे आपको खुश कर देंगे।

ऊटी

हिल स्टेशन के तौर पर ऊटी बहुत ही प्रसिद्ध जगह है। यहां पर आपको हरियाली से भरी हुई घटियां दूर-दूर तक फैली हुई दिखाई देगी। ठंडी हवा और प्रकृति के नजारे आपके दिल में इस कदर भर जाएंगे कि आपका यहां से वापस आने का मन ही नहीं करेगा। यहां का शांत माहौल मन को अद्भुत सुकून देने का काम करता है।

मनाली

यह इस बहुत ही प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। जिन लोगों को पहाड़ों में जाना पसंद होता है वह अक्सर यहां की ट्रिप प्लान करते हैं। कपल्स को भी शादी के बाद अक्सर हनीमून पर मानली जाते हुए देखा जाता है। यहां की बर्फीली हवाएं आपको सुकून देने का काम करने वाली है।

नैनीताल

अपने नाम के मुताबिक यह जगह भी बहुत ही खूबसूरत है। आपके यहां ऊंचे पहाड़ों से लेकर गहरी झील और अद्भुत सनराइज और सनसेट के नजारे देखने को मिलेंगे। झील में आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और इसके अलावा यहां मौजूद माता मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews