Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे पितृपक्ष और नवरात्रि को देखते हुए सितंबर महीने में मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी और बिहार के रास्ते कई स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इसके अलावा 1 दर्जन ट्रेनें 30 सितंबर तक अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेगी।इधर, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने 13 सितंबर से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने का फैसला किया है।
सितंबर में चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी नंबर 09817 सोगरिया(कोटा) गया एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को 6 से 20 सितम्बर 2025 तक रात 11:10 बजे कोटा से चलकर अगले दिन देर रात 10:50 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09818 गया सोगरिया एक्सप्रेस 7 सितंबर से 21 सितंबर के बीच हर रविवार रात 12:10 बजे गया से रवाना होकर सोमवार रात 10:25 पर सोगरिया पहुंचेगी।यह गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम समेत कई स्टेशनों पर रूकेगी।
- गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 07, 12 , 17 सितम्बर 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन प्रातः 09:30 गया पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या (06063/06064) कोयंबटूर-धनबाद-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल (वाया-रांची) 05 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को कोयंबटूर से एवं धनबाद से 08 सितंबर से 01 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
- गाड़ी संख्या (06055/06056) पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल (वाया-रांची) 06 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पोत्तनूर से एवं बरौनी से 09 सितंबर से 02 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 01662 गया–रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 10 , 15 व 20 सितम्बर 2025 को गया स्टेशन से अपराह्न 14:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन पूर्वान्ह 10:45 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यह ट्रेन भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत कई स्टेशनों पर ठहरेगी।
- गाड़ी संख्या 09818 गया सोगरिया एक्सप्रेस 7 से 21 सितंबर के बीच हर रविवार रात 12:10 बजे गया से रवाना होकर सोमवार रात 10:25 पर सोगरिया पहुंचेगी।यह गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम समेत कई स्टेशनों पर रूकेगी।
- गाड़ी संख्या 01929 झांसी-पुरी साप्ताहिक स्पेशल 19 सितंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच हर शुक्रवार को सुबह 11.55 बजे झांसी से रवाना होकर दतिया, डबरा, ग्वालियर,इटावा, फतेहपुर, मिर्जापुर, गया, कटक, भुवनेश्वर समेत कई स्टेशनों से होते हुए शनिवार रात 8.15 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन पुरी से रात में 11.45 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सोमवार की सुबह 8.25 बजे ग्वालियर और 11.15 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 05211 बरौनी-सोगरिया वीकली स्पेशल 20 सितंबर से 27 दिसंबर तक चलेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 05212 सोगरिया-बरौनी वीकली स्पेशल 21 सितंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी।
- गाड़ी संख्या 04064 दिल्ली–भागलपुर स्पेशल हर मंगलवार को सितंबर में 23, 30, अक्टूबर में 7, 14, 21, 28 और नवंबर में 4, 11, 18, 25 तारीख को सुबह 11:00 बजे दिल्ली से चलेगी और बुधवार दोपहर 3:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 04063 भागलपुर–दिल्ली स्पेशल बुधवार को सितंबर में 24, अक्टूबर में 1, 8, 15, 22, 29 और नवंबर में 5, 12, 19, 26 तारीख को भागलपुर से रवाना होगी।
- गाड़ी संख्या 03417 मालदा–उधना स्पेशल हर शनिवार को सितंबर में 27, अक्टूबर में 4, 11, 18, 25 और नवंबर में 1 व 8 तारीख को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 03418 उधना–मालदा स्पेशल हर सोमवार को सितंबर में 30, अक्टूबर में 7, 14, 21, 28 और नवंबर में 4 व 11 तारीख को चलाई जाएगी।
- गाड़ी संख्या 08611 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 22 सितंबर से 24 नवंबर 2025 तक कुल 10 ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन संतरागाछी से प्रत्येक सोमवार को रात 19.00 बजे रवाना होकर बुधवार को दोपहर 15.00 बजे अजमेर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 08612 अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 25 सितंबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक 10 ट्रिप के लिए उपलब्ध होगी. यह ट्रेन अजमेर से प्रत्येक गुरुवार को रात 23.40 बजे रवाना होकर शनिवार को 16.00 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 04504 चंडीगढ़ से पटना जंक्शन वाया लखनऊ होते 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।गाड़ी संख्या 04503 पटना जंक्शन से चंडीगढ़ वाया लखनऊ होते 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 04452 नई दिल्ली से हावड़ा जंक्शन से वाया लखनऊ होते हुए 20 सितंबर से 19 दिसंबर और गाड़ी संख्या 04451 हावड़ा जंक्शन से नई दिल्ली वाया लखनऊ होते हुए 21 सितंबर से 20 दिसंबर तक रोजाना चलेगी।
सितंबर में रद्द रहेगी ये ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस-2 से 30 सितंबर
- ट्रेन नंबर 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस-3 से 28 सितंबर
- ट्रेन नंबर 14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस-5 से 26 सितंबर
- ट्रेन नंबर 14612 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा -गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस-4 से 25 सितंबर
- ट्रेन नंबर 19027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 06.09.25, 13.09.25, 20.09.25 व 27.09.25 ।
- ट्रेन नंबर 19028, जम्मूतवी- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 08.09.25, 15.09.25, 22.09.25 व 29.09.25 ।
- ट्रेन नंबर 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा दिनांक 07.09.25, 14.09.25, 21.09.25 व 28.09.25 ।
- ट्रेन नंबर 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन – भावनगर टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 08.09.25, 15.09.25, 22.09.25 व 29.09.25 ।
- ट्रेन नंबर 19415 साबरमती-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा दिनांक 07.09.25, 14.09.25, 21.09.25 व 28.09.25
- ट्रेन नंबर 19416, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा- साबरमती रेलसेवा दिनांक 02.09.25, 09.09.25, 16.09.25, 23.09.25 व 30.09.25 ।
सितंबर में चलेगी भारत गौरव ट्रेन
- 13 सितंबर से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है।श्रद्धालु आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। यह यात्रा 13 से 22 सितंबर तक की होगी। यह ट्रेन पुरी, कोणार्क, कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम, वाराणसी और अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थल दिखाएगी।
- यात्री विष्णुपद मंदिर (गया), जगन्नाथ मंदिर (पुरी), कोणार्क मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमान गढ़ी और सरयू आरती (अयोध्या) का दर्शन कर सकेंगे। यात्रियों को ट्रेन में नौ रात और 10 दिन बिताने होंगे। इस यात्रा सेवा में लीव ट्रेवल कंसेशन एवं ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। आईआरसीटीसी कार्यालय या आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc-tourism.com से भी कराई जा सकती है।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।





