श्री माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच 2 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित विशेष एक्सप्रेस के संचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है।
नई दिल्ली-कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04085 / 04086)
- गाड़ी संख्या 04085 नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 15 और 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
- वापसी में गाड़ी संख्या 04086 कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन कटड़ा से 16 और 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
नई दिल्ली-कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04485 / 04486)
- गाड़ी संख्या 04485 नई दिल्ली – कटड़ा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 18 और 20 अक्टूबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
- वापसी में गाड़ी संख्या 04486 कटड़ा- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन कटड़ा से 19 और 21 अक्टूबर को सुबह दस बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
इन ट्रेनों के फेरे बढ़े
- गाड़ी संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी गई है।
- गाड़ी संख्या 04081 नई दिल्ली से 26 अक्तूबर से 6 नवंबर तक और गाड़ी संख्या 04082 कटरा से 27 अक्तूबर से 7 नवंबर तक संचालित होगी।
- इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में 12-12 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। इसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।
ट्रेनों का ठहराव: सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, धंधारी कलां, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, जम्मू तवी, शहीद कैप्टन तुषार महाजन पर ठहरेगी।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
For the convenience of passengers, Railways has decided to run a Reserved Special Train between New Delhi and Shri Mata Vaishno Devi Katra. The detailed schedule is as under:- https://t.co/4KG5dokPK7
— Northern Railway (@RailwayNorthern) October 14, 2026






