Hindi News

इंडिगो का बड़ा ऐलान, इन यात्रियों को रिफंड के साथ मिलेगा 10000 रुपये का ट्रैवल वाउचर, 12 म​हीने तक रहेगा मान्य

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने कहा है कि पिछले एक हफ्ते में हुई भारी रुकावटों के बाद बहुत ज्यादा प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर दिए जाएंगे। ये अगले 12 महीनों तक मान्य रहेंगे, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (Indigo) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात इतने ज्यादा खराब हो गए कि सिविल एविएशन मिनिस्ट्री को दखल देना पड़ा। ऐसे में इंडिगो अब सिविल एविएशन मिनिस्ट्री की कड़ी निगरानी में आ गई है। कंपनी की DGCA के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं। हालांकि DGCA ने कंपनी का सख्त चेतावनी दी है। जिसका असर अब दिखाई दे रहा है। कंपनी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है।

इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

इंडिगो एयरलाइन ने रद्द हुई उड़ानों से प्रभावित यात्रियों के लिए आज मुआवजे का ऐलान किया है। एयरलाइन कंपनी ने कहा है कि पिछले एक हफ्ते में हुई भारी रुकावटों के बाद बहुत ज्यादा प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर दिए जाएंगे। इन वाउचरों का इस्तेमाल इंडिगो की किसी भी भविष्य की यात्रा के लिए किया जा सकेगा और ये अगले 12 महीनों तक मान्य रहेंगे, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

इंडिगो ने कहा है कि अगर यात्रियों ने अपने टिकट किसी ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म से लिया है तो उनके रिफंड के लिए सारी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, एयरलाइन के पास सिस्टम में ऐसे यात्रियों की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में वे यात्री इंडिगो की ईमेल आईडी- customer.experience@goindigo.in पर जानकारी दे सकते हैं। हम उनकी सहायता जारी रखेंगे।

कंपनी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि रद्द हुई फ्लाइट्स के सारे पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ज्यादातर यात्रियों को उनके पैसे मिल गए हैं और बाकी को भी जल्द ही मिल जाएंगे। साथ ही जिन यात्रियों की फ्लाइट जाने से 24 घंटे पहले रद्द हुई थी, उन्हें 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा मिलेगा।
कंपनी का कहना है कि वो अपने अभियान को लगातार मजबूत कर रहा है और अपनी सेवाओं में हर दिन सुधार कर रहा है। अब हम 1900 से ज्यादा फ्लाइट्स चला रहे हैं, जो हमारे नेटवर्क के सभी 138 गंतव्यों को आसानी से जोड़ती हैं। हमारी ऑन-टाइम परफॉर्मेंस इंडस्ट्री के टॉप स्टैंडर्ड्स पर वापस आ गई है।
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews