Hindi News

IPS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 14 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

Published:
राज्य सरकार ने एक साथ 14 आईपीएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए है। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया है?
IPS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 14 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

मेघालय पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer) किया है। सीआईडी एसपी  समेत कई जिलों में के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इसके अलावा सहायक पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक और नई पदों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल की नाम से गृह (पुलिस) विभाग ने 12 मई को जारी किया है।

आईपीएस अधिकारी जैरी फिशर के. मारक, पुलिस उपमहानिरीक्षक पश्चिमी रेंज (डब्ल्यूआर) तुरा को स्थानांतरित करके पुलिस उप महानिरीक्षक, पूर्वी रेंज (ईआर) शिलांग के पद पर तैनात किया गया है। विवेकानंद सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक, पूर्वी रेंज (आईआर) को स्थानांतरित करके पुलिस उप महानिरीक्षक पश्चिमी रेंज (WR) पद पर नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ कुमार अंबेडकर कमांडेंट पांचवी एमएलपी बटालियन, समंदा को कमांडेड छठवीं एमएलपी बटालियन उमरान के पद पर तैनात किया गया है।

इन जिलों के एसपी बदले 

शैलेंद्र बामनिया पुलिस अधीक्षक, दक्षिण गारो हिल्स जिला बाघमारा को स्थानांतरित करके पुलिस अधीक्षक सीआईडी शिलांग के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक उतरी गारो हिल्स जिला रेसुबेलपारा को स्थानांतरित करके पूर्वी गारो हिल्स, जिला विलिय नगर पद पर नियुक्त किया गया है। ईशन गुप्ता को पुलिस अधीक्षक उतरी गारो हिल्स, जिला रेसुबेलपारा पद की जिम्मेदारी दी गई है। रिंगरांग टीजी मोमिन को एसपी दक्षिण गारो हिल्स, जिला बाघमारा पद की जिम्मेदारी दी गई है। ग्रेफी वेंहोक लिंगदोह को एसपी पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स जिला मैरंग पद पर नियुक्त किया गया है। एसपी सिटी शिलांग पद के पद पर डांगसन खैरिम को नियुक्त किया गया है।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

नमन कुमार को पुलिस अधीक्षक, सीएम सुरक्षा शिलांग पद पर नियुक्त किया गया है। देवांश पांडे पुलिस अधीक्षक शहर शिलांग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एल एंड ओ)  पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस अधिकारी आशीष कमांडेंट छठवीं एमएलपी बटालियन उमरान को पुलिस अधीक्षक VIS, शिलांग पद पर नियुक्त किया गया है। स्टीफन ए. रिंजाह पुलिस अधीक्षक पूर्वी गारो हिल्स, विलियमनगर को कमांडेंट पांचवी एमएलपी बटालियन, समंदा पद पर तैनात किया गया है। हरि प्रशांत एमआर को पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्वी खासी हिल्स शिलांग पद पर तैनात किया गया है।

HIH9_q0akAAzlqm
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews