पंजाब और बिहार के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आईपीएस समेत कई पुलिस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव (IPS Transfer) किया गया है।एसपी और डीएसपी बदले गए हैं। पंजाब में एक आईपीएस और 28 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। कई को अतिरिक्त प्रभार ही दिया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
आईपीएस अधिकारी अनुभव जैन को एएसपी एसडी, इंडस्ट्रियल एरिया-बी लुधियाना के पद पर नियुक्त किया गया है। पंजाब पुलिस सेवा के अधिकारी रविंद्र सिंह को एसीपी एसडी, ईस्ट अमृतसर पद की जिम्मेदारी दी गई है। सतविंदर सिंह को डीएसपी एसडी, महल कलान बरनाला पद पर पदस्थ किया गया है।
पंजाब में इन PPS अफसरों को मिला नया पदभार
जसपाल सिंह को डीएसपी एडसी मलावत श्री मुक्तसार साहिब पद पर नियुक्त किया गया है। गुर इकबाल सिंह को एसीपी, लाइसेंसिंग एंड सिक्योरिटी लुधियाना पद की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार को डीएसपी एसडी श्री हरगोविंदपुर बटाला पद पर पदस्थ किया गया है। डीएसपी डिटेक्टिव गुरदासपुर पद पर हरीश बेहाल और होशियारपुर डीएसपी एससी पद पर कुलभूषण को तैनात किया गया है। इंटेलिजेंस विंग पंजाब के नए डीएसपी अमरप्रीत सिंह होंगे। पीआरटीसी जहांखेलन के नए डीएसपी बलविंदर सिंह होंगे। डीएसपी आरटीसी PAP जालंधर पद पर दलजीत सिंह को नियुक्त किया गया है।


बिहार आईपीएस तबादला सूची
रविवार को जारी आदेश के तहत सीएम सम्राट चौधरी की सरकार ने डॉ परेश सक्सेना को महानिदेशक-सह-आयुक्त असैनिक सुरक्षा बिहार पटना के पद पर नियुक्त किया है। निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था पद पर सुधांशु कुमार को नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक यातायात पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराधी इकाई पद पर डॉ अमित कुमार जैन को पदस्थ किया गया है। नैयर हसनैन खान को अपर पुलिस महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस पद की जिम्मेदारी मिली है। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे पद पर डॉ कमल किशोर सिंह और राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के अपर पुलिस महानिदेशक पद पर अजीताभ कुमार को नियुक्त किया गया है।
अजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण) पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें यहां पर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अमित लोढ़ा अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं एवं संचार पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। विकास वैभव को पुलिस महानिदेशक मगध क्षेत्र गयाजी पद की जिम्मेदारी दी गई है। रंजीत कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा वह पुलिस महानिरीक्षक साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
HH9O87TakAAXQpQ (1)





