नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्द माता बमलेश्वरी के दर्शनों के लिए IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने एक स्पेशल टूर पैकेज अनाउंस किया है। ये पैकेज बहुत किफायती है, खास बात ये है कि ये रोज रहेगा , यानि आप रोज माता बमलेश्वरी के दर्शन कर सकेंगे।
IRCTC (IRCTC Tour Packages) ने माता बमलेश्वरी के दर्शन के एक दिन का विशेष टूर पैकेज (IRCTC Mata Bamleshwari Darshan Tour Package) बनाया है। इसक किराया मात्र 1970/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। किराये के और भी स्लैब हैं, आप सुविधानुसार चुन सकते हैं। यदि आप माता बमलेश्वरी के भक्त हैं और बहुत दिनों से उनके दर्शन करना चाहते हैं तो IRCTC की इस सुविधा का लाभ उठाइये।
ये भी पढ़ें
ये भी पढ़ें – मोहाली हमला : पंजाब इंटेलिजेंस के दफ्तर पर हमला, मुख्यमंत्री मान ने बुलाई बैठक
इस टूर पैकेज में IRCTC डोंगरगढ़ स्थिर माता बमलेश्वरी के दर्शन कराएगा। इस टूर (IRCTC Special Tour Package) के बारे में पूरी जानकारी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर मौजूद है। आप वहां विजिट कर अपनी सीट बुक करवा सकते हैं।