Hindi News

भारत के इस शहर में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा जैन मंदिर, 216 फीट होगा ऊंचा, 324 मूर्तियां होंगी विराजित!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आगामी 5 सालों में विश्व का सबसे बड़ा जैन तीर्थ मंदिर सागर जिले में बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण समिति का यह दवा है कि अब तक दुनिया में कहीं भी इतना बड़ा मंदिर नहीं बनाया गया है।
भारत के इस शहर में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा जैन मंदिर, 216 फीट होगा ऊंचा, 324 मूर्तियां होंगी विराजित!

मध्य प्रदेश (MP) भारत का दिल कहलाता है। यहां की संस्कृति, विरासत, इतिहास, पहनावा-उढ़ावा, परंपरा, खानपान इसे से बाकी सभी राज्यों से बेहद अलग बनाता है। यहां घूमने करने के लिए एक से बढ़कर हिल स्टेशन से लेकर धार्मिक स्थल है, जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहां भारत की सबसे स्वच्छ नगरी हुई मौजूद है। इसके अलावा, राजधानी को बेगर मुक्त का अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल में टूरिस्ट स्पॉट से लेकर अन्य बहुत सारी चीजें है। इसी कड़ी में एमपी के इस शहर को बड़ा तोहफा मिलने वाला है।

आगामी 5 सालों में विश्व का सबसे बड़ा जैन तीर्थ मंदिर सागर जिले में बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण समिति का यह दवा है कि अब तक दुनिया में कहीं भी इतना बड़ा मंदिर नहीं बनाया गया है।

5 वर्षों में बनकर तैयार

बता दें कि इस मंदिर का निर्माण कार्य 9 वर्षों से चल रहा है, जिसकी शुरुआत साल 2016 में जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के आशीर्वाद से हुई थी। मंदिर निर्माण समिति का अनुमान है कि आने वाले 5 वर्षों में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसे बनाने के लिए राजस्थान और गुजरात के लाल और पीले पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंदिर समिति के सदस्य की जानकारी के अनुसार, मंदिर में 11 लाख घन फीट पत्थर का इस्तेमाल किया गया है, जो कि अपने आप में ऐतिहासिक है। इसके बाद इस पत्थर का इस्तेमाल अयोध्या मंदिर और कुंडलपुर का जैन मंदिर में भी किया गया है।

216 फीट होगा ऊंचा

इस मंदिर में करीब 324 मूर्तियां विराजित होगी, जिसका शिखर 216 फीट ऊंचा होगा। इस मंदिर को लेकर आचार्य विद्यासागर ने कहा था कि इस मंदिर से जहां तक शिखर नजर आएगा, वहां तक के वास्तु दोष अपने आप मिट जाएंगे। मंदिर के खासियत की बात करें, तो यहां 12 मूल नायक 12 विधि नायक भगवान विराजेंगे। इसके हरखंड की ऊंचाई 40 फीट होगी। मंदिर के ठीक सामने पूर्व दिशा में सहस्त्र जिनालय का निर्माण किया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews