Hindi News

भगोड़े मेहुल चोकसी को जिस जेल में रखा जाएगा, उसके अंदर क्या-क्या होगा; पूरी डिटेल आई सामने

Written by:Mini Pandey
Published:
आर्थर रोड जेल में चोकसी की सेल में प्राकृतिक रोशनी के लिए एक मुख्य दरवाजा, तीन खिड़कियां और पांच ऊपरी वेंटिलेटर हैं, जो क्रॉस-वेंटिलेशन सुनिश्चित करते हैं। सेल में तीन पंखे, पर्याप्त रोशनी और एक टीवी भी उपलब्ध है।
भगोड़े मेहुल चोकसी को जिस जेल में रखा जाएगा, उसके अंदर क्या-क्या होगा; पूरी डिटेल आई सामने

भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पण के मामले में बेल्जियम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने कहा कि उनके प्रत्यर्पण में कोई कानूनी बाधा नहीं है और उन पर लगे आरोप गंभीर हैं। 66 वर्षीय चोकसी 2 जनवरी 2018 को भारत से फरार हो गए थे और पंजाब नेशनल बैंक को 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए सीबीआई और ईडी द्वारा वांछित हैं।

मानवाधिकार उल्लंघन का हवाला

2018 में चोकसी ने भारतीय जेलों की खराब स्थिति और मानवाधिकार उल्लंघन का हवाला देकर इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस का विरोध किया था। लेकिन मंगलवार को बेल्जियम कोर्ट में आर्थर रोड जेल के वास्तुशिल्पीय चित्र और सेल की तस्वीरें पेश की गईं, जो दर्शाती हैं कि उन्हें सामान्य बैरक में नहीं, बल्कि हवादार, सुरक्षित और निगरानी वाली विशेष सेल में रखा जाएगा

रोशनी के लिए एक मुख्य दरवाजा

आर्थर रोड जेल में चोकसी की सेल में प्राकृतिक रोशनी के लिए एक मुख्य दरवाजा, तीन खिड़किया और पाच ऊपरी वेंटिलेटर हैं, जो क्रॉस-वेंटिलेशन सुनिश्चित करते हैं। सेल में तीन पंखे, पर्याप्त रोशनी और एक टीवी भी उपलब्ध है। इसके अलावा, सेल से जुड़ा शौचालय सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त है और बाहर चौड़े गलियारे में 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। बेल्जियम कोर्ट ने शुक्रवार को चोकसी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है, लेकिन उनके पास अगले 15 दिनों में बेल्जियम सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का अधिकार है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Mini Pandey
लेखक के बारे में
Keen of Indian politics. Providing insightful analysis. My expertise offers a nuanced understanding of New Analysis and political dynamics. View all posts by Mini Pandey
Follow Us :GoogleNews