MP Breaking News

Monsoon 2025 : इस बार समय से पहले आएगा मानसून, आपके राज्य में कब होगी दस्तक? पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून तक केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है लेकिन इस बार 27 मई तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद राज्यों में पहुंचना शुरू करेगा।ॉ
weather rainfall

Monsoon Update Today : भारतीय मौसम विभाग ने मानसून 2025 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून 5 दिन पहले यानि 27 मई को केरल पहुंच सकता है।आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचता है। अगर 27 मई को मानसून केरल पहुंचता है तो 13 साल बाद यह पहला मौका होगा, क्योंकि साल 2009 में 23 मई को मानसून पहुंचा था।

पिछले कुछ सालों के आंकडों पर गौर करे तो साल 2024 में 31 मई , 2023 में 8 जून, 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में 1 जून को पहुंचा था।भारत में इस साल चार महीने के मानसून के मौसम में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान 105 प्रतिशत बारिश हो सकती है, जो औसत बारिश 87 सेंटीमीटर से ज्यादा है।केरल में जल्दी मानसून आने से अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य राज्यों में भी यह तय समय से पहले पहुंच सकता है। आईए जानते है किस राज्य में कब तक मानसून पहुंच सकता है।

जानें किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून?

  • आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को केरल पहुंचकर जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरे भारत को कवर कर लेता है। इसके बाद सितंबर से मानसून भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों से विदाई लेना शुरू कर देता है और 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से विदा हो जाता है।
  • मध्य प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय (15 जून) पर प्रदेश में पूर्वी क्षेत्र से दस्तक दे सकता है। इसके प्रवेश करने के पांच दिन में मानसून के पूरे प्रदेश में छा जाने की भी संभावना है। बारिश सामान्य से अधिक होने उम्मीद है। पिछले वर्ष मानसून ने प्रदेश में 6 दिन की देरी से 21 जून को प्रवेश किया था। वैसे प्रदेश में मानसून आने की सामान्य तारीख 15 जून है।
  • केरल से झारखंड पहुंचने में मानसून को लगभग 10 से 12 दिन लगते हैं, ऐसे में उम्मीद है कि झारखंड में जून के पहले सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है।
  • बिहार में मानसून के 13 से 15 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। पिछले साल मानसून पांच दिन देर से 20 जून को आया था और सामान्य से 20% कम बारिश हुई थी।यूपी में भी 20 से 25 जून के बीच मानसून के पहुंचने का अनुमान है।

आज 11 मई को इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • आज रविवार को 30 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाएं 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। अगले 2 दिन में अधिकतर राज्यों का तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।
  • राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज 30 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश व बिजली गिरने की चेतावनी है। पश्चिम बंगाल के 5 जिलों में हीटवेव की स्थिति रह सकती है।
  • 11 मई को जम्मू-कश्मीर यूपी और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और 13 से 15 मई को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में बारिश होने की संभावना है।
  • 13 से 16 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश , 11 से 14 मई के दौरान महाराष्ट्र में आंधी-बिजली , 11 से 14 मई के दौरान एमपी, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक ,तमिलनाडु और सिक्किम में बारिश बिजली के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
  • अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और 11 से 14 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
Monsoon 2025 : इस बार समय से पहले आएगा मानसून, आपके राज्य में कब होगी दस्तक? पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट - MP Breaking News