Hindi News

होली के चलते बदला गया Namo Bharat और मेरठ मेट्रो का समय, जानें कब और कहां से कर सकेंगे यात्रा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
होली के पर्व को देखते हुए नमो भारत और मेरठ मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। सुबह से लगाकर शाम 5 बजे तक इन दोनों ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। 5 बजे के बाद इन ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
होली के चलते बदला गया Namo Bharat और मेरठ मेट्रो का समय, जानें कब और कहां से कर सकेंगे यात्रा

4 मार्च को देश भर में धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मनाया जाएगा। त्यौहार की वजह से ट्रेन में आने जाने वालों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए नमो भारत और मेरठ मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। दरअसल 4 मार्च को मोदीपुरम से सराय काले खा तक चलने वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो शाम 5 तक बंद रहने वाली है।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह से शाम 5 बजे तक इन दोनों ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। 5 बजे के बाद संचालन शुरू होगा जो देर रात 10 बजे तक जारी रहेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स के मुताबिक होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए नमो भारत और मेट्रो सेवा 11 घंटे तक बंद रहेगी।

बदला गया मेरठ मेट्रो और नमो भारत का समय

सुबह से शाम 5 बजे तक ये ट्रेन बंद रहेगी और शाम 5:ल बजे से रात 10 बजे तक इनका संचालन होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए मेरठ मेट्रो की सेवाएं सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शुरू रहती है। रविवार के दिन इन ट्रेनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा यह अपने निर्धारित समय पर चलती रहेगी।

स्टेशन पर लगेगा बोर्ड

एनसीआरटीसी के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नमो भारत के स्टेशन बेगमपुर, मोदीपुरम, शताब्दी नगर और मेरठ साउथ को छोड़कर सभी जगह पर नमो भारत उपलब्ध नहीं है के बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। मेट्रो के लिए भी एंट्री और एक्जिट प्वाइंट पर बोर्ड लगाए जाएंगे। यात्रियों को किस गेट से एंट्री लेनी है और किस गेट से बाहर जाना है इसकी जानकारी भी दी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews