लाखों पेंशनरों के लिए नई अपडेट, नियम बदले! अटक सकती है जुलाई की पेंशन राशि, जानें क्यों?

pensioners pension

वाराणसी, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के लाखों पेंशनरों और बुजुर्गों (UP Old Age Pension) के लिए नई अपडेट है।सीतापुर, वाराणसी, पानीपथ समेत पूर्वांचल के कई जिलों में 5 लाख से ज्यादा पेंशनरों की पेंशन अटक सकती है।इसका कारण अबतक अपने बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक ना करना है।हालांकि समाज कल्याण विभाग द्वारा लगातार पेंशनरों के आधार को अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है, बावजूद इसके लाखों पेंशनर्स का खाता लिंक नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ, प्रस्ताव भेजा

यूपी सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को उनके जीविकोपार्जन के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते है। वृद्धावस्था पेंशन धारकों को यह राशि डीबीटी के जरिए भेजी जाती है, कोई गड़बड़ी ना हो, इसके लिए यूपी शासन ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशनरों के लिए बैंक खाता को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है। इसी कड़ी में तीन माह के हिसाब से पहली के रुप में 3000 रुपए भेजने की तैयारी है, लेकिन इसका लाभ तभी मिलेगी जब समाज कल्याण विभाग 31 जुलाई तक लाभार्थियों का आधार सत्यापित कर लेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, दस जिले में अभी तक 4.87 लाख लाभार्थियों ने ही आधार सत्यापन कराया है।, जबकी जौनपुर, सोनभद्र, गाजीपुर समेत 5.10 लाख का सत्यापन होना बाकी है, इसके चलते उन्हें योजना से वंचित करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।हालांकि विभाग द्वारा सभी लाभार्थियों की सुविधा के लिए कार्यालय में व्यवस्था के साथ जनसेवा केंद्रों पर भी लाभार्थी जाकर आधार सत्यापन करा सकते हैं। चुंकी बिना सत्यापन का डाटा फीड किए पेंशन जारी नहीं हो सकती है, ऐसे में अगस्त महीने में आने वाली पेंशन में रुकावट आ सकती है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों का जल्द बढ़ेगा एक और भत्ता! सैलरी में आएगा 50 हजार तक उछाल, 18 महीने के डीए एरियर पर ताजा अपडेट

इससे पहले गोरखपुर के आंकड़े सामने आए थे, जिसमें 1 लाख 48 हजार 508 पेंशनरों में से 85 हजार पेंशनरों (बुजुर्गों-विधवाओं) के का आधार प्रमाणीकरण ना होने की बात सामने आई थी, उन्हें 30 जुलाई तक का समय दिया गया था, इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवालय, विकासखंड और तहसील स्तर पर 11 जुलाई से कैंप लगाकर वृद्ध पेंशनधारकों के आधार का वैरिफिकेशन भी कराया गया था, ऐसे में जिनके खाते लिंक हो गए है उन्हें पेंशन मिलेगी और जिनके खाते अपडेट नही हुए है, उन्हें 3 महीने की पेंशन की राशि आने पर संशय बना हुआ है।

बता दे कि यूपी शासन ने वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगजन पेंशन लाभार्थियों को एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल (sspy-up.gov.in ) से अपना आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लिंक करना अनिवार्य किया है, ऐसे में जिन पेंशनरों ने अभी तक यह जानकारी अपडेट नहीं की है वे 31 जुलाई तक पूरी कर लें अन्यथा अगस्त में भी 3 महीने की पेंशन का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिन पेंशनरों ने जानकारी लिंक नहीं की है उन्हें जुलाई में जारी होने वाली 3 महीने पेंशन अभी नहीं मिलेगी, लेकिन जब पोर्टल से आधार व मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा वैसे ही पेंशन जारी कर दी जाएगी। वही जून और जुलाई अंत तक जिन लोगों ने प्रक्रिया पूरी करा ली है उन्हें पेंशन जारी की दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews