Hindi News

PM Kisan 2025: अबतक नहीं मिले 19वीं किस्त के 2000? फटाफट सुधारें ये गलतियां, फिर खाते में आएंगे पैसे, जानें कब आएगी अगली किस्त?

Written by:Pooja Khodani
Published:
पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते है।
PM Kisan 2025: अबतक नहीं मिले 19वीं किस्त के 2000?  फटाफट सुधारें ये गलतियां, फिर खाते में आएंगे पैसे, जानें कब आएगी अगली किस्त?

PM Kisan Yojana : पीेएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर है। मोदी सरकार ने 9.70 करोड़ किसानों के खाते में 19वीं किस्त के 2000-2000 रुपए जारी कर दिए है। अगर अबतक आपके खाते में पैसे नहीं आए है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।ईकेवायसी, भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI समेत किस्त अटकने के कई कारण हो सकते है।

अगर आपने अबतक ये तीनों काम नहीं किए है फटाफट कर लें, अन्यथा पैसे नहीं मिलेंगे। इसके अलावा फॉर्म भरते समय  जैसे नाम, पता, आधार संख्या या बैंक नंबर आदि जैसी कोई गलती हो गई है तो भी सुधार कर लें अन्यथा 2 हजार रुपए अटक सकते है।इसके बाद भी पैसे ना आए तो पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 011-24300606, 155261,टोल फ्री नंबर 1800115526, 011-23381092,ईमेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in या फिर राज्य के कृषि विभाग से संपर्क करें।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त?

  • पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते है।यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।
  • पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है।इस हिसाब से अब अगली किस्त जून में आने की उम्मीद है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

eKYC करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाकर eKYC का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • अब आपको eKYC पेज पर जाकर अपना 12 अंक का आधार नंबर डालना होगा।
  • आधार नंबर डालकर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • नंबर दर्ज करने का बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा।
  • OTP दर्ज करने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  • सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही eKYC पूरी हो जाएगी।
  • आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा कि आपकी eKYC की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

PM KISAN : ऐसे करें Beneficiary List में नाम चेक?

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • नीचे स्क्रोल करने पर आपको “Farmers Corner” दिखेगा, उसके नीचे कई बॉक्स बने होंगे।
  • यहां बेनेफिशियरी स्टेटस “Beneficiary Status” वाले बॉक्स पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको या तो पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
  • अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं तो पहले वो रजिस्टर करें, इसके लिए आपके फोन पर एक OTP (One Time Password) आएगा।
  • अब ये प्रोसेस कंप्लीट हो जाने के बाद Get Data पर क्लिक करें,आपके खाते का स्टेटस आपको दिख जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews