Hindi News

3 मई को हुई NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा, CBI करेगी पेपर लीक की जांच

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
NTA को प्राप्त इनपुट्स और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि परीक्षा यथावत नहीं रखा जा सकती। पुनर्परीक्षा की तारीखें और नए एडमिट कार्ड जारी करने का कार्यक्रम आने वाले दिनों में एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से जारी किया जाएगा।
3 मई को हुई NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा, CBI करेगी पेपर लीक की जांच

NEET UG 2026

NEET के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट एग्जाम रद्द कर इसे फिर से आयोजित करने का फैसला लिया गया है। एनटीए ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया सहित अधिकृत वेबसाइट  पर जारी की है, पेपर लीक मामले की जाँच सीबीआई को सौंपी गई है। दोबारा परीक्षा की तारीख कुछ समय बाद घोषित की जाएगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट के अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के साथ एजेंसी द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी साझा की है। NTA ने कहा यह निर्णय केंद्र सरकार की मंजूरी और केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर लिया है जिससे परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बनाए रखा जा सके, एजेंसी ने कहा यह कदम राष्ट्रीय परीक्षाओं के निष्पक्ष, सुरक्षित और विश्वसनीय संचालन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के अनुरूप उठाया गया है।

NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा

3 मई को आयोजित की गई नीट यूजी 2026 की परीक्षा को एक जांच एक दौरान मिले इनपुट्स के आधार पर निरस्त करने का फैसला लिया गया है, अगली परीक्षा कब होगी इसकी जानकारी एजेंसी कुछ समय बाद साझा करेगी, और तारीख का खुलासा करेगी।

पेपर लीक मामले की जांच CBI करेगी 

नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने कई खुलासे किए हैं। एसओजी ने जाँच में पाया कि नीट एग्जाम से करीब 1 महीने पहले से एक ‘गेस पेपर’  नीट अभ्यर्थियों के बीच सर्कुलेट हो रहा था। ये गेस पेपर क्वेश्चन बैंक की शक्ल में था जिसमें 410 के करीब सवाल हैं, खास बात ये है कि इन 410 में से120 सवाल नीट एग्जाम के केमिस्ट्री सेक्शन में आए हैं जो बिलकुल सेम है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नीट यूजी के 720 नंबर में से 600 नंबर के सवाल कुछ छात्रों तक परीक्षा से दो दिन पहले ही पहुंच गए थे। हालांकि अभी नीट यूजी पेपर लीक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन भारत सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है।

अभ्यर्थियों के हित में लिया गया फैसला

एनटीए ने कहा है कि परीक्षा रद्द करने के निर्णय अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए लिया गया है, साथ ही स्पष्ट किया है किसी भी अभ्यर्थी को दोबार आवेदन करने की जरुरत नहीं है, मई 2026 सत्र के लिए किया गया रजिस्ट्रेशन, अभ्यर्थिता और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में मान्य रहेंगे। अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। साथ ही पहले जमा की गई फीस छात्रों को वापस की जाएगी और पुनर्परीक्षा NTA अपने आंतरिक संसाधनों से आयोजित करेगा।

अपील : केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें

NTA ने कहा पुनर्परीक्षा की तारीखों और नए एडमिट कार्ड कार्यक्रम सहित आगे की सभी जानकारियां एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों को नजरअंदाज करें। एजेंसी ने किसी भी शंका के समाधान के लिए  हेल्पलाइन: neet-ug@nta.ac.in और 011-40759000 / 011-69227700 जारी किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews