पहलगाम जैसे हमले पाकिस्तान से बातचीत के समर्थकों को कमजोर कर रहे, उमर अब्दुल्ला का किस ओर इशारा

उमर ने एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हम हमेशा पाकिस्तान के साथ बातचीत के पक्ष में रहे हैं, लेकिन यह केवल भारत की जिम्मेदारी नहीं है।"
पहलगाम जैसे हमले पाकिस्तान से बातचीत के समर्थकों को कमजोर कर रहे, उमर अब्दुल्ला का किस ओर इशारा

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि पहलगाम जैसे आतंकी हमले पाकिस्तान के साथ बातचीत का समर्थन करने वालों की स्थिति को कमजोर करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के साथ सकारात्मक वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी पड़ोसी देश पाकिस्तान की है।

उमर ने एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “हम हमेशा पाकिस्तान के साथ बातचीत के पक्ष में रहे हैं, लेकिन यह केवल भारत की जिम्मेदारी नहीं है। पाकिस्तान को भी अपनी भूमिका निभानी होगी और बातचीत के लिए उपयुक्त माहौल तैयार करना होगा।” यह बयान पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत करने के सवाल पर आया।

मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादी  

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम जैसे हमले बातचीत की वकालत करने वालों के लिए चुनौती पैदा करते हैं। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को ऐसा माहौल बनाना होगा जो न केवल बातचीत शुरू करने में मदद करे, बल्कि उसे निष्कर्ष तक पहुंचाने में भी सहायक हो।” उमर ने श्रीनगर में सोमवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की खबर का स्वागत किया, जिनमें से एक के पहलगाम हमले में शामिल होने की संभावना है।

श्रीनगर के बाहरी जंगली इलाके में मुठभेड़

उन्होंने कहा, “अगर यह पुष्टि होती है कि मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी पहलगाम हमले में शामिल था, तो यह अच्छी खबर है। हमारे सुरक्षाबल लगातार हमलावरों का पीछा कर रहे हैं।” श्रीनगर के बाहरी जंगली इलाके में सेना के पैरा कमांडो ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें से एक पिछले साल सोनमर्ग सुरंग परियोजना पर हमले में शामिल था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews