Hindi News

सावधान! अब खुले में कूड़ा जलाने वालों पर होगा एक्शन, देना होगा 5 हजार का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन एवं दिल्ली नगर निगम को यह अधिकार प्रदान किया गया है कि खुले में कूड़ा जलाने वालों पर 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाए।
सावधान! अब खुले में कूड़ा जलाने वालों पर होगा एक्शन, देना होगा 5 हजार का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर

देश की राजधानी की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। चारों ओर धुंध ने महानगर को घेरकर रखा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 314 रहा। ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने खुले में कूड़ा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है और साथ ही जुर्माना भी लगाया है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है, वहीं कचरा हटाने के लिए व्यापक अभियान भी चल रहा है। दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छता अभियान दोनों मिशन मोड पर चल रहे हैं।

खुले में कूड़ा जलाने वालों पर जुर्माना

उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के हर छोटे-बड़े स्रोत पर नियंत्रण के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में पर्यावरण विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ओपन बर्निंग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन एवं दिल्ली नगर निगम को यह अधिकार प्रदान किया गया है कि खुले में कूड़ा जलाने वालों पर 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाए। सभी नागरिकों से विनम्र आग्रह है कि खुले में कचरा न जलाएं। आप सभी का एक छोटा सहयोग बड़ा बदलाव ला सकता है।

बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहेगी दिल्ली की हवा

CPCB का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, कई इलाकों में गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में हवा दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews