MP Breaking News

विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, प्रियंका गांधी बोलीं- जब तक अमित शाह संसद में बयान नहीं देंगे, तब तक गतिरोध जारी रहेगा

अखिलेश यादव ने कहा हम सब को जनता यहां चुनकर भेजती है कि सरकार से सवाल पूछे और लोकतंत्र में विपक्ष की यही भूमिका है, सरकार सवाल का जवाव क्यों नहीं दे रही, क्यों भाग रही है?"
Opposition MPs protest Parliament complex

Opposition MPs protest Parliament complex

संसद के मानसून सत्र में विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है, इस नए हफ्ते की शुरुआत भी शोर शराबे और हंगामे के बीच हुई जिसे देखते हुए आसंदी को सदन स्थगित करना पड़ा, विपक्ष अपनी जिद पर अड़ा है उसकी मांग है विद्यार्थियों के साथ दिल्ली में हुई बर्बरता पर गृह मंत्री अमित शाह सदन में जवाब दें तब तक्गातिरोध बना रहेगा

दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन में हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल के बाद से विपक्ष सरकार पर मोर्चा खोले हुए है कांग्रेस के सांसद गृह मंत्री अमित शाह का जवाब मांग रहे है उनके सदन से गायब रहने पर सवाल कर रहे हैं उधर समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर दान चोरी का मुद्दा उठा रखा है, दोनों पार्टियों के नेतृत्व में अन्य विपक्षी डाल के सांसद एक साथ होकर सरका रपर हमलावर हैं और मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

विपक्षी सांसदों का पोस्टर बैनर के साथ प्रदर्शन 

पिछले हफ़्तों की तरह ही इस नए हफ्ते की शुरुआत में ही विपक्ष ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए, आज फिर संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह जवाब दो लिखे बैनर के साथ प्रदर्शन किया उनके साथ समाजवादी पार्टी के सांसदों के हाथ में राम मंदिर दान चोरी से जुड़े पोस्टर्स थे, प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव सहित अन्य सांसद शामिल हुए

प्रियंका गांधी की दो टूक, वेणुगोपाल ने भी रुख स्पष्ट किया 

प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहाजब तक गृह मंत्री अमित शाह संसद में बयान नहीं देंगे, तब तक संसद में गतिरोध जारी ही रहेगाकांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा हमारा रुख़ बिल्कुल साफ़ है, जब तक गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को छात्रों पर हुए अत्याचारों के बारे में संसद में आकर बयान नहीं देते तब तक FCRA हो या कोई अन्य कोई बिल विपक्ष तब तक सहयोग नहीं करेगा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, प्रियंका गांधी बोलीं- जब तक अमित शाह संसद में बयान नहीं देंगे, तब तक गतिरोध जारी रहेगा