प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों का अगली किस्त को लेकर इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। खबर है कि मोदी सरकार दिवाली से पहले पात्र किसानों के खाते में 24वीं किस्त के दो-दो हजार रुपए जारी कर सकती हैं।

चर्चा तो ये भी है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25 अक्‍टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर रहेंगे, जहाँ वे नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में हिस्सा लेंगे।हालांकि अभी तक केंद्र सरकार या कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक तारीख का कोई ऐलान नहीं किया गया है।

PM KISAN योजना में हर 4 महीने में मिलते हैं 2000-2000 रुपए 

दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और बड़ी योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपए की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। इससे किसानों को बीज, उर्वरक, उपकरण एवं अन्य कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलती है।

योजना के नियम के अनुसार, हर वर्ष योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जाती है। वहीं दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आती है। इस तय पैटर्न और चार महीने के चक्र के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर अंत या नंवबर नवंबर के पहले हफ्ते में 24वीं किस्त की राशि जारी जा सकती है।

अगली किस्त का लाभ लेना है तो पात्र किसान ई केवाईसी, भूमि रिकॉर्ड सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री (जिन राज्यों में अनिवार्य है) का काम पूरा कर लें। साथ ही मोबाईल नंबर आधार से लिंक और बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑन होना भी जरूरी है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो गई हो तो वो भी जांच लें, जैसे, नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या । पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

इन किसानों को नहीं मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ

  • पीएम किसान योजना के नियम व शर्तों के अनुसार निम्न किसानों को स्कीम का फायदा नहीं मिलेगासभी संस्थागत भूमिधारक किसान इस योजना के पात्र नहीं हैं।
  • वे किसान परिवार, जिसमें एक या अधिक सदस्य संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
  • केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ
    स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
  • पूर्व और वर्तमान मंत्री / राज्य मंत्री, लोकसभा / राज्य सभा / राज्य विधानसभाओं / राज्य विधान
  • परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
  • पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट।
  • 10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर), वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।