Hindi News

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए काम की खबर, अबतक नहीं मिले क्या अटकी हुई 22वीं किस्त के पैसेे? जानें कारण और समाधान

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रत्येक पात्र किसान परिवार को ₹6,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जो ₹2,000 की तीन समान किस्तों में, डीबीटी मोड के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में जमा की जाती है।
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए काम की खबर, अबतक नहीं मिले क्या अटकी हुई 22वीं किस्त के पैसेे?  जानें कारण और समाधान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और बड़ी योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त के लिए ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है।

अगर आपके खाते में अबतक पैसे नहीं आए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। किस्त अटकने के कई कारण हो सकते हैं इनमें ई केवाईसी, भू-सत्यापन और मोबाइल नंबर का आधार से लिंक ना होना शामिल है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में कोई गलती जैसे, नाम , पता, मोबाईल नंबर, बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑफ होना और आधार संख्या का गलत होना। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। यहां आपको साफ दिख जाएगा कि आपकी कौन सी प्रक्रिया अधूरी है। आइए जानते हैं समाधान…

PM KISAN: 22वीं किस्त चाहिए तो फटाफट पूर कर लें ये 5 काम

  • कैसे करें eKYC : केंद्र सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। यदि आपका e-KYC अपडेट नहीं है, तो अगली किस्त नहीं आएगी।
    लाभार्थी, पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • कैसे करें मोबाईल आधार से लिंक: बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) होना चाहिए और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल होना चाहिए। यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
  • कैसे होगा भूमि सत्यापन: जमीन के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है और पोर्टल पर ‘Land Seeding’ के सामने ‘No’ लिखा है, तो आपकी राशि रुक जाएगी, ऐसे में निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें। इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
  • कैसे करें बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।
  • फार्मर रजिस्ट्री: अगर राज्य में जरूरी हो, तो Farmer ID जरूर बनवाएं। ​किसान आईडी (Farmer ID): कुछ राज्यों (जैसे यूपी, राजस्थान, एमपी) में नए पंजीकरण के लिए ‘किसान आईडी’ को अनिवार्य किया जा रहा है, हालांकि पुराने लाभार्थियों के लिए मुख्य फोकस e-KYC पर ही है।

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर

अगर सारे दस्तावेज अपडेट हैं और इसके बाद भी किस्त नहीं पहुंचे तो आप पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है। यह हेल्पलाइन सभी कार्य दिवसों पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है। इसके अलावा किसानों के लिए एक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in भी है। ध्यान रहे आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा (NPCI Mapping) होना अनिवार्य है क्योंकि सरकार अब डीबीटी (DBT) के माध्यम से पैसे भेजती है।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews