7 मई, ये वही दिन है जब साल 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस सैन्य कार्रवाई को 1 साल पूरा हो गया है और इस मौके पर पीएम मोदी को पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए देखा गया।
ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरा होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल की डीपी बदल दी है। इतना ही नहीं उन्होंने एक पोस्ट भी की है। पीएम की डिस्प्ले पिक्चर में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर के लोगो को हाईलाइट किया गया है।
पीएम ने बदली डीपी किया पोस्ट
पीएम मोदी ने दीपी बदलने के साथ पोस्ट भी शेयर की है। उन्होंने लिखा ‘ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली विजय हमारे सैनिकों के साहस, पराक्रम और देशभक्ति की मिसाल है। इस दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है।’

A year ago, during #OperationSindoor, our armed forces showcased their valour and gave a firm response to those who attacked our people. Every Indian is proud of our armed forces. As a mark of respect to our forces and their success during #OperationSindoor, let us all change our… pic.twitter.com/w4A3j1bGTw
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2026
क्या है ऑपरेशन सिंदूर
ऑपरेशन सिंदूर अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम हमले के बाद किया गया एक सैन्य जवाब है, जो 7 मई 2025 को शुरू हुआ था। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए खत्म कर दिया था।
ऑपरेशन सिंदूर के समय भारतीय सेवा और वायु सेवा का प्रदर्शन अभूतपूर्व था। अच्छे और साथ में की मध्य रात्रि को वायु सेना ने केवल 23 मिनट के भीतर पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया था। इस दौरान लगभग 100 आतंकी मारे गए थे।






