प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया। वहीं इस मौके पर उन्होंने देशवासियों से इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से उपजे वैश्विक संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की है। दरअसल उन्होंने कहा है कि यह पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है और भारत को धैर्य तथा एकजुटता के साथ इसका सामना करना होगा।

दरअसल जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज का काम करीब 3300 एकड़ जमीन पर पूरा हुआ है। इसमें एक टर्मिनल और रनवे बनाया गया है, जिससे हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे। वहीं इस प्रोजेक्ट पर अब तक करीब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। पूरी तरह से विकसित होने के बाद, जिसमें चार फेज शामिल हैं, यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। इसकी कुल क्षमता 52 स्क्वायर किलोमीटर होगी, जो चीन के बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट (47 स्क्वायर किलोमीटर) से भी अधिक होगी। अधिकारियों ने बताया कि यहां से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती हैं।

किसानों पर इस संकट का बोझ न पड़े: पीएम मोदी

दरअसल पीएम मोदी ने अपनी जनसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के गंभीर परिणामों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह युद्ध कई देशों में संकट पैदा कर रहा है। भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस इन्हीं युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। सरकार हर संभव कदम उठा रही है ताकि सामान्य परिवारों और किसानों पर इस संकट का बोझ न पड़े। उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों से इस मुसीबत का एकजुट होकर सामना करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने कल ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस विषय पर चर्चा की है, ताकि एक समन्वित रणनीति बनाई जा सके।

प्रधानमंत्री ने देश के राजनीतिक दलों से भी इस संकट की घड़ी में जिम्मेदारी से पेश आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा –

“देश के राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।”

देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी: पीएम मोदी

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भारतीयों के हक और हित में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति है। राजनीति के लिए गलत बयानबाजी करके कुछ लोग राजनीतिक बहस में तात्कालिक लाभ तो पा सकते हैं, लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। पीएम मोदी ने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि तब भी कुछ लोगों ने गुमराह किया और झूठ बोले, लेकिन जनता ने चुनावों के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजनीतिक दल इससे सबक सीखेंगे और एकजुट प्रयासों को बल देंगे।

दरअसल पीएम मोदी ने अपने भाषण में नोएडा के पुराने हाल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले नोएडा को अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से पूर्व के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। उन्होंने याद दिलाया कि जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी और उन्होंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया था, तब पुराने मुख्यमंत्री (अखिलेश यादव) इतने डरे हुए थे कि वे कार्यक्रम में आए ही नहीं। पीएम ने कहा कि उन्हें भी डराने की कोशिश की गई थी, यह कहकर कि “नोएडा मत जाइए, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं।” उन्होंने इस मानसिकता की कड़ी आलोचना की, जिसने विकास को रोक दिया था।