प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी तीन देशों के दौर पर जाने वाले हैं। उनका यह दौरा चार दिन का होगा। जिसमें वह जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा करने वाले हैं। विपक्षीय साझेदारी को मजबूत बनाने और रक्षा तथा क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वह इस यात्रा पर जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की विदेश यात्रा 15 दिसंबर से शुरू होगी। 15 और 16 दिसंबर को वह जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 16 और 17 दिसंबर को वह इथोपिया के दौरे पर जाएंगे और 17 तथा 18 दिसंबर को ओमान की यात्रा करेंगे।

जॉर्डन के राजा से मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी की विदेश यात्रा के बारे में मंत्रालय की ओर से जानकारी सामने आई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक जॉर्डन यात्रा दोनों देशों संबंधों को मजबूत बनाने के लिए की जा रही है। ऐसा कहां जा रहा है कि इससे भारत जॉर्डन के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ेगा और शांति स्थापित होगी।

इथियोपिया और ओमान की यात्रा

जॉर्डन के बाद 16 दिसंबर को पीएम मोदी इथोपिया पहुंचेंगे। वह पहली बार यहां पर जा रहे हैं। इस पूर्वी अफ्रीकी देश की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री अबाबा में वहां के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से वार्ता करने वाले हैं। 17 दिसंबर को वो ओमान पहुंचेंगे जहां उनकी मुलाकात सुल्तान हैथम बिन तारिक से होगी। बता दें कि भारत और ओमान के द्विपक्षीय रिश्ते को 70 साल पूरे हो चुके हैं। इसी के उपलक्ष में प्रधानमंत्री ने वहां जाने का फैसला लिया है। 2023 के बाद इस देश की यह उनकी दूसरी यात्रा है।