लोकसभा में आज सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम, संशोधन विधेयक, 2026 (Public Examinations Prevention of Unfair Means Amendment Bill, 2026) पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने नए शिक्षा मंत्री पर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसपर हंगामा हो गया, सत्ता पक्ष ने इसपर ऐतराज जताया, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे चरित्र हनन करना कहा और इस टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग करते हुए प्रियंका गांधी से माफ़ी मांगने के लिए कहा।
लोकसभा में आज सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम, संशोधन विधेयक, 2026 (Public Examinations Prevention of Unfair Means Amendment Bill, 2026) पर चर्चा चल रही है इसपर आज रात 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी लोकसभा में आक्रामक अंदाज में दिखाई दी उन्होंने सरकार पर कई हमले किये, पीएम मोदी का नाम लेकर भी टिप्पणी की साथ ही वे नए शिक्षा मंत्री पर एक ऐसी टिप्पणी कर बैठीं कि सदन में हंगामा हो गया।
प्रियंका गांधी ने प्रह्लाद जोशी पर की टिप्पणी
प्रियंका गांधी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री चुना, एक ऐसे व्यक्ति को इस पद पर बैठाया जिसने एक गर्भवती महिला के बलात्कारियों की रिहाई पर सहमति जताई और ख़ुशी जताई, ऐसा कर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की करोड़ों लड़कियों को क्या सन्देश दिया? उनके इतना कहते ही शोर शुरू हो गया, सत्ता पक्ष ने टिप्पणी पर विरोध जताया, स्पीकर ओम बिरला ने भी प्रियंका गांधी को टोका।
किरेन रिजिजू ने टिप्पणी को “चरित्र हनन” करना कहा
प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा नए शिक्षा मंत्री के बारे में प्रियंका गांधी ने जो टिप्पणी की वो चरित्र हनन के बराबर है और हम ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं करते, उन्होंने स्पीकर से कहा टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए, उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए उन्हें सदन से माफ़ी मांगनी चाहिए।
प्रह्लाद जोशी ने प्रियंका गांधी पर एक्शन की मांग की
प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर भड़के प्रह्लाद जोशी अपनी सीट पर खड़े हो गए उन्होंने कहा प्रियंका गांधी को अपने बयानों की पुष्टि करनी चाहिए थी। गलत जानकारी फैलाने के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। क्या कोई भी कुछ भी कहकर बच सकता है? मैं इन आरोपों का खंडन करता हूं। उस टिप्पणी को कार्यवाही से निकाला जाना चाहिए और प्रियंका गांधी की उसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
प्रियंका गांधी बोलीं मेरा पास वीडियो है पुष्टि करुँगी
हालाँकि अपना वक्तव्य देने के बाद जब प्रियंका गांधी सदन के बाहर आई तो मीडिया ने उनसे इसपर सवाल किया जिसपर उन्होंने कहा मैं इसकी पुष्टि करुँगी मेरे पास इसके वीडियो भी हैं, उन्होंने कहा ऐसे समय में जब महिलाओं के अधिकारों, महिलाओं के लिए आरक्षण और महिलाओं को आगे लाने की बात हो रही है, यह बहुत गलत संदेश देता है।






