MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Rajasthan Weather : मौसम के दो रूप, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, बारिश-ओले की भी चेतावनी, पढ़े पूरे हफ्ते के वेदर का ताजा हाल

आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है, इस दौरान कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है।
mp Weather Update

Rajasthan Weather Update Today:  नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में बुधवार से एक बार फिर मौसम बिगड़ेगा। नए सिस्टम के असर से बुधवार गुरूवार को 5 संभागों में बादल, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान घना कोहरा छाया रहेगा और तापमान में भी उतार चढ़ाव का दौर देेखने को मिलेगा।फिलहाल इस हफ्ते ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

आज मकर संक्रांति के मौके पर 15 जिलों कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। गुरुवार शुक्रवार तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 17-18 जनवरी के बाद फिर बारिश की स्थिति बन सकती है।कोहरे के दौरान वाहन चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की गई है।

मंगलवार को इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

आज मंगलवार को अलवर, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, अजमेर, बारां, दौसा, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक में कल घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। चार जिलों अलवर, भरतपुर, बूंदी और धौलपुर बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

बुधवार को इन जिलों में बारिश ओले की चेतावनी

15 जनवरी बुधवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर अजमेर, कोटा संभागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावना है। बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, धौलपुर, अलवर और भरतपुर में भी बारिश के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि के आसार है।बारिश से सरसों, चना ,गेहूं ,जौ आदि फसलों को लाभ मिलेगा,अब सरसों को सिंचाई की आवश्यकता नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews