Hindi News

रतन टाटा इन महंगी चीजों के थे शौकीन, इस शौक को पूरा करने वाले बने थे भारत के पहले उद्योगपति

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
रतन टाटा बेहद सादगी से अपना जीवन जीते थे। उनके इन्हीं अंदाज ने भारतीयों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई थी। हालांकि, ऐसा नहीं है कि उनके पास महंगी चीजों की कोई कमी थी। उनके पास कुछ महंगी चीजें जरूर थी, जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
रतन टाटा इन महंगी चीजों के थे शौकीन, इस शौक को पूरा करने वाले बने थे भारत के पहले उद्योगपति

Ratan Tata : भारत के अनमोल रतन मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली और 86 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे पूरे देश में शोक की लहर उठ गई। उनकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। हर किसी ने नम आंखों से उन्हें अनोखी विदाई दी। उनके कामों को देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोग हमेशा याद रखेंगे। वह केवल उद्योगपति ही नहीं गरीबों के मसीहा भी थे। उन्होंने परेल में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल बनवाया था, जहां फ्री इलाज किया जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल है। हालांकि, इसे रतना टाटा ने लोगों के लिए समर्पित कर दिया था।

अरबों के मालिक होने के बाद भी वो बेहद शांतिपूर्ण और सादगी से अपना जीवन जीते थे। उनके इन्हीं अंदाज ने भारतीयों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई थी। हालांकि, ऐसा नहीं है कि उनके पास महंगी चीजों की कोई कमी थी। उनके पास कुछ महंगी चीजें जरूर थी, जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

इन महंगी चीजों के थे शौकीन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रतन टाटा के पास खुद का प्राइवेट जेट था, जिसका नाम डसॉल्ट फाल्कन था। इसकी कीमत 224 करोड रुपए है। उनके पास कार के भी बहुत सारे कलेक्शन्स थे। जिसमें करीब 2.82 करोड रुपए की फेरारी कैलिफोर्निया, करीब 2.12 करोड़ रुपये की क्वॉट्रोपोर्ट मासेराटी नामक सेडान कार के अलावा 51.35 लाख रुपए की लैंड रोवर फ्रीलैंडर कार शामिल थी। वहीं, घर की बात करें तो मुंबई के कोलाबा में वह कैबिन्स में रहते थे जो एक लग्जरी बांग्ला था। इसकी कीमत करीब डेढ़ सौ करोड रुपए बताई जाती है। उनके नेटवर्थ की बात करें, तो वह मुकेश अंबानी और अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों से भी ज्यादा अमीर थे, लेकिन उन्होंने अपने जीवन काल में अपनी कमाई का आधा से अधिक हिस्सा लोगों की मदद के लिए डोनेट किया। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बहुत ही सादगी से इसे मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

रतन टाटा का करियर

बात करें रतन टाटा के करियर की, तो उन्होंने बहुत सारी कंपनियों को स्थापित किया। जिसने उन्हें जीरो लेवल से एक बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। रतन टाटा ने इन कंपनियों को न केवल कंगाली से एक वक्त बाहर निकाला था, बल्कि इसे ग्लोबल स्तर पर एक ब्रांड भी बनाया। इन कंपनियों में बिग बॉस्केट, लैंड रोअर और जुगवार, देवू कमर्शियल व्हीकल, कोरस स्‍टील, एयर इंडिया, 1mg कंपनी, टेटली खरीदी थी जो कि अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हुई है। नैनो कार भी रतन टाटा की ही देन है। उन्होंने इस कार को मिडिल क्लास फैमिली के लिए लांच किया था, ताकि उनका और उनके फैमिली का कार में घूमने का शौक पूरा हो सके। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह कहा था कि वह आम आदमी के लिए कुछ करना चाहते हैं, ताकि बाइक पर सवार कोई भी बारिश में ना भीगे। अक्सर लोग पैसों की तंगी के कारण कार खरीदने का सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। इसलिए उन्होंने बहुत ही लो बजट में नैनो कर लॉन्च किया था।

कुत्तों से था लगाव

रतन टाटा के निजी जीवन की बात करें, तो उन्हें कुत्तों से काफी ज्यादा लगाव था। उन्होंने टाटा समूह के मुंबई हाउस में कुत्तों के लिए काफी अलग इंतजाम किए थे। यहां उनकी देखभाल के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती थी। इसके अलावा, उन्हें प्लेन उड़ाने का भी काफी ज्यादा शौक था। साल 2007 में उन्होंने F60 लड़ाकू विमान उड़ाई थी और ऐसा करने वाले पहले पहले भारतीय उद्योगपति बने थे। हालांकि, आप सभी इस बात से वाकिफ ही होंगे कि फाइनेंशली स्टेबल होने के बावजूद उन्होंने उम्र भर शादी नहीं की थी।

लोग दे रहे श्रद्धांजलि

झारखंड के जमशेदपुर टाटा से रिश्ता रखने वाले रतन टाटा को साल 2008 में केंद्र सरकार ने “पद्म विभूषण” से सम्मानित किया था। ऐसे अनमोल रतन को भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व सदियों तक याद करेगा। वहीं, रतन टाटा की मृत्यु के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अलग-अलग तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके जाने से टाटा ग्रुप के साथ आम लोगों को भी बड़ा झटका लगा है, क्योंकि ऐसे अच्छे लोग इस युग में बार-बार जन्म नहीं लेते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews