Hindi News

EPF पासबुक में क्यों नहीं दिख रही सितंबर-अक्टूबर की एंट्री? EPFO ने बताई वजह, जानें कब तक काम होगा पूरा

Written by:Pooja Khodani
Published:
जैसे ही ईपीएफओ लेजर अपग्रेड पूरा होगा, सितंबर और अक्टूबर 2025 की सभी एंट्री पासबुक में अपडेट होने लगेंगी और दिखने लगेगी।
EPF पासबुक में क्यों नहीं दिख रही सितंबर-अक्टूबर की एंट्री? EPFO ने बताई वजह, जानें कब तक काम होगा पूरा

EPF passbook update: कर्मचारियों और खाताधारकों के लिए काम की खबर है। अगर आपकी ईपीएफ पासबुक में सितंबर-अक्टूबर 2025 की सैलरी अपडेट नहीं दिख रही है, तो परेशान ना हो। ईसीआर लेजर पोस्टिंग सिस्टम अपडेट के कारण डेटा प्रोसेसिंग में है।यह एक अस्थायी समस्या है। जल्द ही सारी एंट्री पासबुक में वापस दिखने लगेगी।

EPFO ने दी ये जानकारी

ईपीएफओ (EPFO) ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी देते हुएलिखा है कि “सितंबर-अक्टूबर 2025 के वेतन महीनों के लिए पासबुक अपडेट, नए ECR लेजर पोस्टिंग के कारण प्रोसेस में हैं। योगदान का अस्थायी रूप से दिखाई न देना कुछ दिनों तक संभव है। असुविधा के लिए खेद है। अपडेट होने के बाद आप अपनी योगदान राशि और बैलेंस आसानी से चेक कर सकेंगे।बता दे कि कर्मचारियों के EPF अकाउंट में सितंबर और अक्टूबर 2025 की कोई एंट्री दिख रही थी, जिसके बाद कर्मचारियों ने पासबुक में योगदान गायब होने की शिकायत की थी, जिसके बाद EPFO ने यह स्पष्टीकरण दिया। संभावना है कि अपग्रेड पूरा होने पर क्लेम फाइलिंग, पासबुक व्यू और अकाउंट एक्सेस पहले से तेज हो जाएगा।

कैसे होता है कॉन्‍ट्र‍िब्‍यूशन?

ईपीएफओ के नियमों के अनुसार नियोक्ता और कर्मचारी दोनों को हर महीने कर्मचारी के वेतन का 12-12 फीसदी योगदान करना अनिवार्य है। हालांकि, कर्मचारी का पूरा 12 फीसदी ईपीएफ खाते में जाता है, जबकि नियोक्ता का 12 फीसदी ईपीएफ (3.67 फीसदी) और ईपीएस (8.33 फीसदी) के बीच बंट जाता है। ईपीएफओ का कुल कोष वर्तमान में लगभग 26 लाख करोड़ रुपए है, और इसके सक्रिय सदस्यों की संख्या लगभग 7.6 करोड़ है।

ईपीएफओ पोर्टल पर कैसे चेक करें पासबुक?

  • सबसे पहले UAN Member e-Sewa पोर्टल पर जाएं।
  • अब UAN, पासवर्ड और OTP से लॉग इन करें।
  • डैशबोर्ड पर ‘Passbook Lite’ चुनें।
  • योगदान और बैलेंस देख लें या डाउनलोड कर लें।

उमंग एप से कैसे चेक करे ईपीएफ पासबुक?

  • स्टेप-1: UMANG App डाउनलोड कर लॉगिन करें
  • स्टेप-2: सर्च में EPFO लिखें
  • स्टेप-3: View Passbook पर क्लिक करें
  • स्टेप-4: UAN नंबर डालें
  • स्टेप-5: OTP सबमिट करें
  • जैसे ही ईपीएफओ लेजर अपग्रेड पूरा होगा, सितंबर और अक्टूबर 2025 की सभी एंट्री पासबुक में अपडेट होने लगेंगी और दिखने लगेगी। स्टेप-6: Member ID चुनकर पासबुक डाउनलोड करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews