Hindi News

150 साल पहले चोरी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति भारत पहुंची, 15 को काशी में होगी स्थापना

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
150 साल पहले चोरी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति भारत पहुंची, 15 को काशी में होगी स्थापना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कनाडा से भारत आई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति 15 नवंबर को काशी में स्थापित की जाएगी। माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा करीब डेढ़ सौ साल पहले चोरी हुई थी और कनाडा पहुंच गई थी। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की पहल पर मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति को कनाडा सरकार ने भारत वापस भेजा है।

सोने के गहनों की बजाय खरीदिये सोने की मिठाई, एक किलो की कीमत 30 हजार

अब 15 नवंबर को पूरे विधि विधान से मूर्ति काशी में फिर स्थापित की जाएगी। इसकी प्राण प्रतिष्ठा उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ करेंगे। 11 नवंबर को मां अन्नपूर्णा की मूर्ति दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना होगी और रास्ते में पड़ने वाले कई जिलों में इसके पड़ाव होंगे। अलग अलग स्थानों पर मूर्ति की पूजा आराधना की जाएगी।

भगवान शिव की नगरी काशी को अन्न क्षेत्र भी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव ने काशी में मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसी कारण यहां मां अन्नपूर्णा का विशेष महत्व है।अन्नपूर्णा मूर्ति के एक हाथ में अन्न और दूसरे हाथ में खीर है। मूर्ति दिल्ली से अयोध्या होते हुए काशी आएगी। 11 नवंबर को सुसज्जित वाहन से जुलूस के रूप में निकली मूर्ति 12 तारीख को रास्ते में सोरा, कासगंज में रुकेगी। 13 को कानपुर और 14 को अयोध्या में ठहरने के बाद ये 15 को वाराणसी पहुंचेगी जहां सीएम योगी इसकी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 15 नवंबर को उदया तिथि के मान के तहत प्रबोधिनी एकादशी है और इस दिन भगवान विष्णु चातुर्मास के बाद जागते हैं। ये शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त है और इसी दिन मूर्ति को स्थापित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews